फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   irfan doing promotion of his film with the help of damru

इरफान 'डमरू' से कर रहे हैं मदारी का प्रमोशन

Fri, 15 Jul 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
irfan doing promotion of his film with the help of damru
डमरू बजाते इरफान खान
इरफान खान ने अपनी फिल्म मदारी के प्रमोशन के लिए एक नया फंडा अपनाया है। उन्होंने विभिन्न मल्टीप्लेक्स में डंडे पर डमरू बांधकर लगाने का फैसला किया है। इरफान खान हमेशा से ही बेहतरीन एक्टर रहे हहैं। 'तलवार' और 'पीकू' की सफलता ने तो उनके लिए बॉलीवुड में एक अलग ही जगह बना दी है।
विज्ञापन


उनकी आने वाली फिल्म 'मदारी' भी पिछले कई दिनों में अच्छी सुर्खियां बटोर चुकी है और रिलीज के इंतजार में है। डमरू के साथ फिल्म के प्रमोशन का आइडिया अपने आप में हटके है। 
विज्ञापन

 

irfan doing promotion of his film with the help of damru
फिल्म मदारी में इरफान खान
उन्होंने बेहद ही खूबसूरत तरीकों से डंडों पर डमरू को लगाकर फिल्म का प्रमोशन करने का तरीका ढूंढ निकाला है। मल्टीप्लेक्स में घूमने जाने वाले लोग घंटी की तरह इस डमरू को हिलाएंगें और डंडे पर लगे बोर्ड पर समाज को बिगाड़ने वाले किसी भी मुद्दे पर अपने विचार लिख सकेंगे। इरफान की फिल्म मदारी में भी समाज को बिगाड़ते कुछ गंदे मुद्दे जैसे भ्रष्टाचार, कूटनीति, घूसखोरी आदि को दिखाया गया है। इरफान इसमें लोगों को समाज के इन मुद्दों के बारे में जागरूक करते नजर आएंगे। डमरू का भी इस फिल्म में एक अलग और महत्तवपूर्ण रोल रहेगा जिसे कुछ अलग तरीके से दिखाया जाएगा।

इरफान डमरू बजाते हुए एक गाने में भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने भी अब तक काफी तारीफें बटोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed