Ira Khan Wedding: आयरा की शादी की तैयारियां तेज, पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर के बाहर दिखे आमिर खान
हाल ही में आमिर को बेटी की शादी की तैयारियों के लिए अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर पर देखा गया। अभिनेता सफेद और नीले रंग का धारीदार कुर्ता और नीला पैंट पहने नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वे नुपुर शिखरे के साथ तीन जनवरी को विवाह करेंगी। पिछले साल सितंबर में आमिर खान की बेटी की इटली में सगाई हुई थी। दो महीने बाद उन्होंने एक सगाई पार्टी की मेजबानी की, जिसमें इमरान खान, आमिर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हुई थीं। उनके अलावा इस समारोह में फातिमा सना शेख और परिवार के अन्य सदस्य के साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।
Fighter: फाइटर को पठान जैसा प्यार मिलने की उम्मीद जता रहे सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
हाल ही में आमिर को शादी की तैयारियों के लिए अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर पर देखा गया। अभिनेता सफेद और नीले रंग का धारीदार कुर्ता और नीला पैंट पहने नजर आए। बाहर मौजूद लोगों को देखकर अभिनेता ने उनका अभिवादन भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी जनवरी के पहले सप्ताहांत में उदयपुर में एक आउटडोर स्थान पर होगी।
Rajinikanth: 'वेट्टैयन' के सेट पर दिखा रजनीकांत का खास अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बताया जा रहा है कि पहले एक पंजीकृत शादी होगी, जिसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू होंगी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में किसी वेडिंग रिसेप्शन की योजना नहीं है, लेकिन मुंबई में एक बड़ा वेडिंग रिसेप्शन होगा। इसके अलावा, एक सूत्र ने बताया कि ज्यादातर कलाकार छुट्टियों के मौसम के कारण शहर में नहीं हैं। हालांकि, फिर भी इस शादी में कई सितारों के नजर आने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जो इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे वे रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे।
New Year 2024: करीना से मलाइका तक बी-टाउन स्टार्स ने इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें आईं सामने