Ira-Nupur Wedding: शादी के बंधन में बंधे आयरा-नूपुर, व्हाइट ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं आमिर की लाडली
व्हाइट ब्राइडल गाउन में आयरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, नूपुर शिकरे पेंट सूट में हैंडसम दिख रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान और उनकी मां जीनत हुसैन अपनी लाडली आयरा खान को मंच तक लेकर आए। बाद में, इस कपल ने एक दूजे का हाथ थामकर एक साथ रहने का वादा किया। वाओ समारोह के बाद नवविवाहित जोड़ा रॉक ऑन के गाने 'तुम हो तो' पर शानदार डांस करता हुआ भी नजर आया।
इसके बाद आयरा और नूपुर ने पिता आमिर, मां रीना दत्त, किरण राव, इमरान खान समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ फैमिली फोटो भी क्लिक करवाई। शादी के बाद पूरा परिवार ने एक साथ डिनर किया। इस शादी के लिए मराठी, राजस्थानी और गुजराती व्यंजनों को शामिल किया गया था।
इससे पहले हुए संगीत समारोह में आमिर ने अपनी खास डांस परफॉर्मेंस से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने कोई मिल गया फिल्म के गाने इट्स मैजिक पर जमकर डांस किया। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद अब दोनों का परिवार कल यानी 11 जनवरी को मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा।
Sunny Leone: सनी लियोनी ने लॉन्च किया अपना एआई अवतार, बोलीं- इससे फर्जी वीडियो बनने का जोखिम कम हो जाएगा