{"_id":"1dfc1cabe235bb877029dc1eee56cfd7","slug":"interview-of-kangana-ranaut-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को अब इस तरह से बदलेंगी कंगना ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद को अब इस तरह से बदलेंगी कंगना
हरि मृदुल/अमर उजाला मुंबई
Updated Fri, 20 Sep 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनोट की समझ में आ चुका है कि बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने के लिए महज शो पीस बनने से काम नहीं चलनेवाला। नए दौर में अब दर्शक सिर्फ टेलेंट को ही महत्व दे रहे हैं, इसलिए चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाए बिना कोई चारा नहीं।
विज्ञापन
खैर, कंगना ने इस चुनौती को पूरे मन से स्वीकार किया है और वे कम से कम तीन ऐसी फिल्मों में तो काम कर ही रही हैं, जिनकी कहानियों के केंद्र में उन्हें रखा गया है। कंगना ने अमर उजाला
विज्ञापन
कंगना रनोट ने छुई मुई किरदार काफी निभा लिए हैं, अब बारी है मर्दाना किस्म के किरदारों की। जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म कृष 3 में उन्होंने सुपरनेचुरल पॉवर वाली युवती काया की भूमिका निभाई है। काया आधी मानव है और आधी एलियन। वह सामान्य लड़कियों जैसा व्यवहार कर ही नहीं सकती है।
विज्ञापन
वह सुपर वूमन है, इसलिए लड़ाका भी है। लेकिन उसके मन के भीतर एक कोमल कोना भी है, जिसकी वजह से वह 'कृष' से प्यार करती है। सुपर वूमन का किरदार निभाने के लिए कंगना को काफी मेहनत करनी पड़ी है। इस फिल्म में उन्होंने जो सूट पहना है, वह भारी भरकम था। उसे पहनने में दो लड़कियों की मदद लेनी पड़ती थी।
कंगना बताती हैं, 'शूटिंग के खत्म होने के बाद मैं अपने सूट, हैट्स और बूट्स को लेकर बेहद पजेसिव हो गई थीं। कंगना के हाथ में एक और फिल्म है 'रिवाल्वर रानी'। इस एक्शन फिल्म में भी उनकी भूमिका मर्दानी है। बकौल कंगना, उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी रिवाल्वर नहीं पकड़ा था।
इस फिल्म की शूटिंग के लिए यह वजनदार हथियार घंटों हाथ में थामे रखना पड़ा। इस फिल्म में कंगना की बॉडी लैंग्वेज भी एकदम अलग है। किरदार के अनुरूप मेकअप भी कुछ इस तरह किया गया है कि उनका गोरा रंग पूरी तरह गायब है।
कंगना का कहना है, 'मैंने इतना बदसूरत रोल कभी नहीं किया था। बावजूद इसके यह भूमिका इतनी दमदार है कि तमाम लड़कियां इससे प्रेरित होंगी। जुल्मी को चुनौती देने के लिए वे रिवाल्वर रानी बनना पसंद करेंगी।
कंगना का साफ कहना है कि अब वे महज शो पीस वाले किरदार नहीं करना चाहती हैं। छब्बीस की उम्र में सोलह साल की दिखने का क्या मतलब? ज्यादातर फिल्मकार तो यही चाहते हैं कि हीरोइन सुंदर लगे और हीरो के चारों ओर चक्कर काटती रहे।
लेकिन ऐसी हीरोइन का कोई भविष्य नहीं। चार साल बाद उसे कोई नई उम्र की हीरोइन अवश्य ही रिप्लेस कर देती है। कंगना का अपने बारे में कहना है, 'मैं ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम कर रही हूं, जिनकी कहानी मेरे इर्द गिर्द घूमती है। रिवाल्वर रानी के अलावा क्वीन और रज्जो ऐसी ही फिल्में हैं।