फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Influencer Freddy Birdy Praise Farah Khan Cooking vlog Series With Cook Dilip

Farah Khan: क्या फराह खान ने डोमेस्टिक नेपोटिज्म को दिया बढ़ावा? इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर डायरेक्टर ने क्या कहा

Mon, 28 Jul 2025 07:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:45 PM IST
सार

बॉलीवुड से जुड़े लोगों पर अक्सर नेपोटिज्म के आरोप लगते हैं। हाल ही में एक इंफ्लुएंसर ने डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान को लेकर कहा कि उन्होंने नए तरह के नेपोटिज्म से मिलवाया है। आखिर क्या है ये डोमेस्टिक नेपोटिज्म? और फराह खान ने इंफ्लुएंसर की बातों का क्या जवाब दिया।

विज्ञापन
Influencer Freddy Birdy Praise Farah Khan Cooking vlog Series With Cook Dilip
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

हाल ही में एक इंफ्लुएंसर की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वह फूड रिव्यू करता है। फराह खान के कुकिंग व्लॉग चैनल को लेकर भी इस इंफ्लुएंसर ने बात की। इस व्लॉग चैनल के जरिए एक टैलेंटेड शख्स को मौका देने के लिए फराह खान को शुक्रिया कहा। इस टैलेंटेड को यह इंफ्लुएंसर डोमेस्टिक नेपोटिज्म कह रहा है। क्या है ये पूरा मामला जानिए। 

विज्ञापन

कुक दिलीप को मौका देने के लिए फराह को सराहा 
इंफ्लुएंसर फ्रेडी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘फराह खान ने नया और डोमेस्टिक नेपोटिज्म हमारे सामने पेश किया है। इससे अच्छा टर्म में यूज नहीं कर सकता हूं। उन्होंने अपने कुक दिलीप को व्लॉग चैनल पर एक चैंंपियन बना दिया है।’ इस पोस्ट में दरअसल, इंफ्लुएंसर ने फराह खान के कुक दिलीप का जिक्र किया है। दरअसल, फराह खान जो कुकिंग व्लॉग चैनल चलाती हैं, उसमें उनका कुक दिलीप भी नजर आता है। जो अब सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन चुका है। इस बात के लिए कई लोग फराह खान को सराहा चुके हैं।

विज्ञापन

फराह खान ने इंफ्लुएंसर की पोस्ट पर किया रिएक्ट 
फराह खान ने भी फ्रेडी की पोस्ट पर रिएक्ट किया। वह लिखती हैं, ‘फ्रेडी, तुम्हारा रिव्यू ही मेरे लिए मायने रखता है। ये रिव्यू तो इंतजार के लायक है। कहने की जरूरत नहीं कि जब भी मैं तुमसे मिलूंगी। तुम्हें रोस्ट चिकेन जरूर खाने को मिलेगा। दिलीप और मेरी तरफ से शुक्रिया। तुमने मेरा दिन बना दिया।’   

विज्ञापन
विज्ञापन


फराह खान के व्लॉग में नजर आते हैं कई सेलिब्रिटी 
फराह खान के व्लॉग चैनल की बात करें इसमें वह सेलिब्रिटीज के घर जाती हैं, उनके साथ कुकिंग करती हैं। इस बीच सेलिब्रिटीज करियर को लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत भी करते हैं और कई राज भी खोलते हैं। इन दिनों फराह खान डायरेक्शन से दूर सोशल मीडिया पर ही व्यस्त हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed