फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indias first cli-fi thriller series The Jengaburu Curse and Prakash Jha film Highway Nights streaming on ott

Ott Films: भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज लेकर आ रहे हैं नील माधव पांडा, हाईवे नाइट्स ओटीटी पर होगी रिलीज

Thu, 13 Jul 2023 03:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 13 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित निर्माता-निर्देशक नील माधव पांडा भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज 'द जेंगाबुरु कर्स' लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन
Indias first cli-fi thriller series The Jengaburu Curse and Prakash Jha film Highway Nights streaming on ott
द जेंगाबुरु कर्स और हाईवे नाइट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित निर्माता-निर्देशक नील माधव पांडा भारत की पहली क्लि-फाई थ्रिलर सीरीज 'द जेंगाबुरु कर्स' लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे सीरीज 9 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। उधर, शुभम सिंह द्वारा निर्देशित और प्रकाश झा अभिनीत हाईवे नाइट्स को अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन


'द जेंगाबुरु कर्स' का ट्रेलर आया सामने
'द जेंगाबुरु कर्स' में ओडिशा के एक छोटे से शहर की प्रिया दास की कहानी को दिखाया जाएगा। प्रिया लंदन में रहती है। लेकिन जब उसके पिता प्रोफेसर दास संदिग्ध रूप से लापता हो जाते हैं, तो प्रिया को ओडिशा वापस आने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जैसे ही वह अपने पिता की तलाश शुरू करती है, तो अजीब घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो जाती है। जो स्वदेशी बॉन्डिया जनजाति और खनन राज्य ओडिशा के बीच एक अप्रत्याशित संबंध को उजागर करती है। 'द जेंगाबुरु कर्स' का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्टूडियो नेक्स्ट द्वारा निर्मित द जेंगाबुरु कर्स का निर्माण और निर्देशन नील माधव पांडा द्वारा किया गया है। इसके जरिए नील माधवओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में आलोकानंद दासगुप्ता ने संगीत दिया है और दुर्गा प्रसाद महापात्र प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। फारिया अब्दुल्ला, नासिर, मकरंद देशपांडे, सुदेव नायर, दीपक संपत और हितेश दवे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे नाइट्स ने कई पुरस्कार किए अपने नाम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर का जब भी जिक्र किया जाएगा तो उस लिस्ट में डायरेक्टर प्रकाश झा का भी नाम शामिल होगा। डायरेक्शन के अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी प्रकाश अपनी छाप छोड़ चुके हैं। 20 मिनट की लघु फिल्म हाईवे नाइट्स को लॉस एंजिल्स में नाटकीय रूप से रिलीज किया गया था। ब्राजील यूनेस्को ने फिल्म की स्क्रीनिंग की। हाईवे नाइट्स ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड सहित 15 पुरस्कार जीते हैं। बता दें कि, अब आप इस शॉर्ट फिल्म को टीवी, टाटा स्काई, एयरटेल स्ट्रीम, एप्पल टीवी, गूगल प्ले के माध्यम से अमेजन प्राइम वीडियो।

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी की दूसरी वेब सीरीज संकट में, जियो सिनेमा ने टाली रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed