फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indians most prefer movies

भारतीयों को किस तरह की फिल्में पसंद हैं?

Sun, 28 Dec 2014 03:54 PM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
Indians most prefer movies

सोशल साइट पर हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारतीयों को सबसे ज्यादा कॉमेडी फिल्में ही पसंद आती हैं। 'इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट' संस्था ने 'द ग्रेट इंडियन फिल्मी कीड़ा सर्वे' नाम का एक अभियान चलाया था, जिसमें यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


यह सर्वे फेसबुक और ट्विटर पर दस दिनों तक कराया गया। वहीं इस सर्वे में 41 शहरों के 5,150 से भी अधिक सहभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वे में 38 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी पहली पसंद हास्य फिल्में हैं।
विज्ञापन

दूसरे मंबर पर एक्‍शन व तीसरे पर रोमांटिक फिल्में

Indians most prefer movies

इस सर्वे में दूसरे नंबर पर एक्‍शन फिल्में हैं। परिणामों के मुताबिक, 18 फीसदी लोग एक्शन फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा हॉल जाते हैं। वहीं 14 फीसदी लोगों को रोमांटिक फिल्में पसंद आती हैं। जबकि 11 फीसदी लोगों ने बौद्धिक विषय पर बनने वाली फिल्मों को पसंद किया है। सर्वे में भाग लेने वालों में सात फीसदी लोग ड्रामा के पक्ष में थे और छह फीसदी लोगों ने एनिमेशन फिल्मों को पसंद किया है।

इस सर्वे में सबसे ज्यादा हास्य फिल्मों को पसंद करने वाले 18 से 25 साल की उम्र के रहे। वहीं इसी उम्र के 88 फीसदी लोगों ने फिल्म देखने को सिनेमा की प्रसंशा से जोड़ा। जबकि सात फीसदी लोग केवल मनोरंजन के उद्देश्य से फिल्में देखते हैं। वहीं एक फीसदी लोगों ने कहा कि वे 'समय काटने' के लिए फिल्में देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed