फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian origin woman Anita Verma Lallian bought FRIENDS Actor Mathew Perry House news in hindi

Anita Verma Lallian: कौन हैं अनीता वर्मा ललियन? भारतीय मूल की रियल एस्टेट डेवलपर ने खरीदा मैथ्यू पेरी का घर

Fri, 08 Nov 2024 06:43 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Nov 2024 06:43 PM IST
सार

अनीता वर्मा ललियन ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना से बैचलर ऑफ साइंस इव बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।

विज्ञापन
Indian origin woman Anita Verma Lallian bought FRIENDS Actor Mathew Perry House news in hindi
अनीता वर्मा ललियन - फोटो : Instagram/ Anita Verma Lallian

विस्तार

भारतीय मूल की रियल एस्टेट डेवलपर और फिल्म निर्माता अनीता वर्मा ललियन ने फ्रेंड्स के स्टार मैथ्यू पेरी का लॉस एंजिल्स का घर खरीद लिया। उन्होंने में 8.55 मिलियन अमेरिकी डॉलर में पैसेफिक पैराडाइसेस संपत्ति को खरीदा। नए घर में प्रवेश करने से पहले अनीता और उनके परिवार वालों ने दिवंगत अभिनेता के सम्मान में पारंपरिक पूजा समारोह आयोजित किया। बता दें कि पिछले साल इसी घर में अभिनेता मैथ्यू पेरी का शव मिला था। अनीता वर्मा ललियन ने कैमलबैक प्रोडक्शन्स की स्थापना की है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
अनीता वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने इस महीने की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में एक घर खरीदा। हमारे एजेंट @brooke.ellot.laurinkus ने बताया कि उनके पास एक अद्भुत ऑफ-मार्केट संपत्ति है जिसे वह वास्तव में हमें दिखाना चाहती है। जिस पल मैंने उस घर में कदम रखा, मुझे उस घर से प्यार हो गया। मुझे लगता है कि हर संपत्ति का अपना इतिहास होता है। मैं एक हिंदूं हूं और हमारे में नया घर खरीदने से पहले पूजा करना जरूरी होता है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि एरिजोना से पंडितजी हमारे घर पर पूजा करने के लिए आए। हमने कुछ डिजाइन को रखने की योजना बनाई हैं। पूल में बैटमैन का लोगो निश्चित रूप से वहीं रहेगा।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Anita Lallian (@anitavermalallian)

विज्ञापन
विज्ञापन



कौन है अनीता वर्मा ललियन
अपने माता-पिता से प्रेरित होकर अनीता वर्मा ललियन रियल एस्टेट डेवलपर बनीं। उनके पिता एक इंजीनियर और माता एक चिकित्सक हैं। वे भारत से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने एरिजोना में वर्मालैंड की स्थापना की जो कि अब सबसे बड़ी भूमि बैंकिंग कंपनियों में से एक है। अपने माता-पिता से प्रेरित होकर अनीता ने अपना एरिजोना लैंड कंसल्टिंग नाम से अपना वेंचर शुरू किया। इसके साथ ही वह वर्मालैंड मार्केटिंग की निदेशक भी हैं। 


बहन के साथ की वर्मा चैरिटेबल फाउंडेशन की सह-स्थापना
अनीता वर्मा ललियन ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना से बैचलर ऑफ साइंस इव बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। अपनी बहन जेनिफर के साथ मिलकर उन्होंने वर्मा चैरिटेबल फाउंडेशन की सह-स्थापना की। वर्मा लिगेसी ट्रस्ट से 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के रियल एस्टेट दान के साथ स्थापित इस फाउंडेशन का उद्देश्य भारत में वंचित छात्रों का समर्थन करना है। इस फाउंडेशन के तहत अनीता और उनका परिवार भारत में 100 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने में मदद करते हैं।

अनीता वर्मा ललियन डायनामिक वुमन
अनीता वर्मा ललियन को 2021 में मॉडर्न लक्जरी ने डायनामिक वुमन बताया था। इससे पहले 20218-19 में  ग्लोबल चैंबर ऑफ फीनिक्स द्वारा ग्लोबल रियल एस्टेट लीडर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। उन्हें एज बिजनेस मैगजीन द्वारा कमर्शियल रियल एस्टेट में सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शामिल किया गया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed