फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India Lakshadweep VS Maldives Controversy FWICE Appeals Producers to choose location in india boycott maldives

Boycott Maldives: भारत-मालदीव तनाव के बीच FWICE ने निर्माताओं से की अपील, भारत में ही करें फिल्मों की शूटिंग

Thu, 11 Jan 2024 12:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

भारत और मालदीव तनाव के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म निर्माताओं से मालदीव में जाकर फिल्मों की शूटिंग नहीं करने की अपील की है।
 

विज्ञापन
India Lakshadweep VS Maldives Controversy FWICE Appeals Producers to choose location in india boycott maldives
FWICE ने की मालदीव के बायकॉट की अपील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और मालदीव तनाव के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है। FWICE ने निर्देशकों और निर्माताओं से मालदीव में जाकर फिल्मों की शूटिंग नहीं करने की बात कही है। साथ ही, देश में ही शूटिंग लोकेशन का चयन करने को कहा है। फेडरेशन ने ये बातें आधिकारिक बयान में कही हैं और इसके लिए बाकायदा प्रेस रिलीज जारी की गई है।

विज्ञापन


फेडरेशन ने जारी की प्रेस रिलीज
फेडरेशन ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी की। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के नेताओं ने जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसके विरोध में FWICE ने मालदीव का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, 'मालदीव के तीन मंत्रियों की तरफ से अपमानजनक बयान पर भारत और मालदीव के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मीडिया और मनोरंजन जगत में काम करने वाले कामकारों, तकनीशियनों और कलाकारों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा निकाय FWICE विश्वस्तर पर सम्मानित पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना और गलत टिप्पणी की निंदा करता है'।
विज्ञापन

South Stars: सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं ये साउथ सितारे, लिस्ट में कई मशहूर अभिनेताओं के नाम शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के पर्यटन विकास में योगदान देने को कहा
आगे लिखा है, 'राष्ट्र और इसकी व्यापक संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फैसला किया है कि मालदीव और वहां की शूटिंग लोकेशन का बहिष्कार किया जाए। इसकी बजाय फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की अपने सदस्यों से ये अपील है कि वे भारत में ऐसी ही किसी दूसरी लोकेशन पर शूटिंग करें और भारत में पर्यटन के विकास में योगदान दें'।
Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की मणिरत्नम के काम की प्रशंसा, कहा- 'उन्होंने हमें अनपढ़ बच्चों जैसा महसूस कराया'

शूटिंग की योजना नहीं बनाने की दी सलाह
इसके अलावा फेडरेशन ने कहा है, 'भारत और दुनियाभर के सभी निर्माताओं को सलाह दी जाती है कि वे मालदीव में किसी भी तरह की शूटिंग या प्रोडक्शन गतिविधि करने की योजना न बनाएं। हम सभी अपने पीएम और राष्ट्र के प्रति समर्थन में खड़े हैं'।
Annapoorani: विवादित संवाद को लेकर 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, निर्माताओं ने जारी किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed