फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Javed Akhtar praised Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam work Says he Made Us Feel like Illiterate Children

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की मणिरत्नम के काम की प्रशंसा, कहा- 'उन्होंने हमें अनपढ़ बच्चों जैसा महसूस कराया'

Thu, 11 Jan 2024 11:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 11 Jan 2024 11:57 AM IST
सार

जावेद अख्तर ने हाल ही में मणिरत्नम की प्रशंसा की और कहा कि निर्देशक ने अहंकारी हिंदी फिल्म उद्योग में खुद को साबित किया। बॉम्बे फिल्म उद्योग के लोग बहुत आत्मसंतुष्ट और आश्वस्त हैं। 

विज्ञापन
Javed Akhtar praised Ponniyin Selvan Director Mani Ratnam work Says he Made Us Feel like Illiterate Children
मणिरत्मन और जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जावेद अख्तर और निर्देशक मणिरत्नम भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे प्रसिद्ध नामों में से हैं। जावेद अख्तर हाल ही में सिनेमा में उनके योगदान के लिए मणिरत्मन को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। मणिरत्नम की पिछली फिल्में ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ और ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्मों में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें जावेद अख्तर के हाथों मिला। अख्तर ने इसके लिए निर्देशक की प्रशंसा भी की।

विज्ञापन

मणिरत्नम के काम को जावेद अख्तर ने बताया अभूतपूर्व

जावेद अख्तर ने हाल ही में एक बातचीत में मणिरत्नम की प्रशंसा की और कहा कि निर्देशक ने अहंकारी हिंदी फिल्म उद्योग में खुद को साबित किया। बॉम्बे फिल्म उद्योग के लोग बहुत आत्मसंतुष्ट और आश्वस्त हैं। हम अपनी श्रेष्ठता के प्रति पूरी तरह आश्वस्त रहते थे। फिर, तमिलनाडु से एक निर्देशक आए और उन्होंने उस तरह का काम करके ऐसा जोरदार तमाचा मारा, जो हमने पहले कभी नहीं देखा था।' अख्तर ने मणिरत्नम के काम को अभूतपूर्व बताया।  

विज्ञापन


मुनव्वर के आरोपों पर एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला ने किया पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिरत्नम की तारीफ में जावेद अख्तर ने कही ये बात

गीतकार जावेद अख्तर ने मणिरत्नम की तारीफ में आगे कहा, 'हम अपनी तकनीकी श्रेष्ठता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे। उन्होंने हमें अनपढ़ बच्चों जैसा महसूस कराया। लोग आज भी उनसे और उनके काम से काफी प्रभावित होते हैं। मुझे गर्व है कि मैं उन्हें जानता हूं। फिल्म उद्योग में मणिरत्नम की तरह सफलता बरकरार रखना बहुत ही कठिन है।' 


'इंडस्ट्री में केवल सफलता ही कायम नहीं रखती'

उन्होंने कहा, 'यह राजनीतिक रूप से सही नहीं होगा लेकिन मैं आपको दस निर्देशकों के नाम बता सकता हूं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं लेकिन उन्हें कोई याद नहीं रखता। फिल्म उद्योग में केवल सफलता ही आपको कायम नहीं रखती, बल्कि कुछ असाधारण काम से भी सफलता मिलती है और वह मणिरत्नम द्वारा है।' 

Throwback Thursday: जब किरदार में ढलने के लिए ऋतिक ने कमरे में कर लिया खुद को कैद, लोग कहने लगे थे पागल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed