फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Independence Day 2025 Divya Dutta Talk About Importance Of Freedom

Independence Day 2025: आजादी सिर्फ जश्न नहीं जिम्मेदारी भी है, दिव्या दत्ता ने बताए असल स्वतंत्रता के मायने

Fri, 15 Aug 2025 09:05 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Fri, 15 Aug 2025 09:05 AM IST
सार

Divya Dutta Talk About Independence Day: बड़े पर्दे पर आजादी के विषय को लेकर यादगार फिल्में बनी हैं, कई अनसुनी कहानियां कही गईं। इन कहानियों में कई कलाकारों ने अभिनय किया और आजादी के महत्व को जाना-समझा। दिव्या दत्ता ने भी कई फिल्मों में इस भावना को महसूस किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला से दिव्या दत्ता ने आजादी के महत्व पर भी बात की है।

विज्ञापन
Independence Day 2025 Divya Dutta Talk About Importance Of Freedom
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25

विस्तार

दिव्या दत्ता बॉलीवुड में एक उम्दा एक्ट्रेस की पहचान रखती हैं। वह हर किरदार में ढल जाने की कला जानती हैं। वह आजादी से जुड़ी कुछ खास कहानियों और फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिव्या दत्ता ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत की। इस बातचीत में दिव्या दत्ता ने आजादी से जुड़ी उन फिल्मों का जिक्र किया, जिनमें उन्होंने यादगार किरदार निभाए। साथ ही असल आजादी के मायनों पर भी बात है। पढ़िए दिव्या दत्ता से की गई बातचीत के प्रमुख अंश- 

विज्ञापन

Independence Day 2025 Divya Dutta Talk About Importance Of Freedom
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25

मैंने बहुत सारी ऐसी फिल्मों की हैं जो भारत की आजादी से जुड़ी हुई हैं
दिव्या दत्ता कहती हैं, ‘मैंने बहुत सारी ऐसी फिल्मों की हैं जो भारत की आजादी से जुड़ी हुई हैं, जिनमें कहीं न कहीं आजादी का जज्बा और उसके भाव अच्छे से उभरकर सामने आते हैं। खासतौर पर मैं दो फिल्मों का जिक्र करना चाहूंगी, पहली 'भगत सिंह' जिसमें मैंने दुर्गा भाभी का रोल निभाया था। दूसरी फिल्म ‘सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो’ थी, इसमें श्याम बेनेगल जी ने सुभाष चंद्र बोस की कहानी दिखाई थी और मैंने उनकी भांजी इलापोस का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में काम करके मुझे एक अलग ही ऊर्जा और जुनून महसूस हुआ, क्योंकि ये फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि किस तरह हमारे लाेगों ने एकजुट होकर अपने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था।

मेरे लिए आजादी का सबसे बड़ा अर्थ है 
दिव्या के लिए आजादी का व्यक्तिगत मतलब बेहद खास है। वे कहती हैं, 'मेरे लिए आजादी का सबसे बड़ा अर्थ है अपनी संस्कृति, अपनी परंपराओं और अपनी भारतीयता का अपने अंदाज में जश्न मनाना। यह खुशी की बात है कि हम अपनी पसंद और फैसले खुद ले सकते हैं। भारत में रहना और एक लोकतंत्र का हिस्सा होना, जहां बाय दी पीपल, फॉर दी पीपल, ऑफ दी पीपल की भावना है, यह बहुत बड़ी बात है। संविधान से हमारा देश चलता है, यह बात ही हमें फ्री कंट्री होने का अहसास दिलाती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की अलग-अलग संस्कृतियां मेरे लिए एक बड़ा तोहफा हैं
भारत की अलग-अलग संस्कृतियों ने दिव्या के एक्टिंग को नया अंदाज दिया है। वे कहती हैं, 'भारत की अलग-अलग संस्कृति मेरे लिए एक बड़ा तोहफा है। हर राज्य की अलग भाषा, पहनावा, खाने-पीने की चीजें और संस्कृति मुझे अपने रोल में नया रंग और गहराई देने में मदद करती हैं। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि पंजाब के लोगों और बंगाल के लोगों के बीच के फर्क को समझूं, क्योंकि यही समझ मेरी एक्टिंग को और बेहतर बनाती है। 

चाहे भक्ति हो या शक्ति, हर जगह भारत की खुशबू बसी है
भारत की संस्कृति और परिवार के महत्व के बारे में दिव्या आगे बताती हैं, 'हमारे यहां की संस्कृति, बड़ों की इज्जत, मजबूत फैमिली सिस्टम ये सब बातें हमें एक-दूसरे से जोड़ती हैं। यही बातें भारतीयता की एक अलग पहचान बनाती हैं। चाहे भक्ति हो या शक्ति, हर जगह भारत की खुशबू बसी है। यही चीज हमें गर्व महसूस कराती है कि हम भारतीय हैं। हमारे संस्कार और परिवार की मजबूती हमें विश्व में अलग पहचान देती है।' 

विज्ञापन

Independence Day 2025 Divya Dutta Talk About Importance Of Freedom
दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25

एक जिम्मेदार नागरिक का मतलब है कि… 
एक जिम्मेदार नागरिक होने की बात करते हुए दिव्या कहती हैं, 'एक जिम्मेदार नागरिक का मतलब है कि हम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने आस-पास के समाज की भी जिम्मेदारी लें। अपनी गली, मोहल्ले और शहर की सफाई के लिए खुद कदम उठाएं, किसी और पर निर्भर न रहें। इसके साथ ही, हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों को निभाते रहना चाहिए। नियमों का पालन हमें डर या मजबूरी से नहीं, अपनी समझ से करना चाहिए। यही सच्ची आजादी और जिम्मेदारी है।'

हमें गर्व होना चाहिए, हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं
अंत में दिव्या दत्ता सभी भारतीयों को एक अहम संदेश देती हैं। वह कहती हैं, 'मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। हम भारतीय हैं, हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक हैं, एक खूबसूरत देश के नागरिक हैं। आजादी बस एक सेलेब्रेशन नहीं बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसे अच्छे से निभाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed