{"_id":"5793b820-7a56-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"in-i-me-aur-main-john-play-selfish-man-chitrangada-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन स्वार्थी, खुदगर्ज तो हैं, पर हैं प्यारे: चित्रांगदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन स्वार्थी, खुदगर्ज तो हैं, पर हैं प्यारे: चित्रांगदा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ खिलाड़ी ज्योति सिंह रंधावा की जीवन संगिनी और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह बताती हैं कि उनके लिए रिश्तों में भावनात्मक संतुष्टि बेहद अहम है। मैं संबंधों को यूज नहीं करती। ठीक कुछ ऐसी ही बात उनकी आने वाली फिल्म 'आई, मी और मैं' में उनकी किरदार अनुष्का के साथ है।
विज्ञापन
चित्रांगदा ने कहा कि "अनुष्का बिल्कुल मुझसे मिलती जुलती है। पहली बार निर्देशक बने कपिल शर्मा ने जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने कहा कि तुम अनुष्का को अपने से बिल्कुल मिलती जुलती समझो। मैं तुम्हें बाहरी तौर पर जानता हूं कि तुम बेहद शांत और गंभीर हो। "
विज्ञापन
एक मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और प्राची देसाई भी हैं। चित्रांगदा बताती हैं कि जॉन ने इस फिल्म में खुदगर्ज इंसान की भूमिका निभाई है। उनका किरदार बहुत आकर्षक है। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही आकर्षक किरदार है। वह एक सनकी है लेकिन बहुत प्यारा सनकी। वह यह नहीं जानता कि वह कितना नीच और स्वार्थी है। वह जो कुछ कर रहा है उसका उसे अहसास भी नहीं है। "
विज्ञापन
फिल्म के प्रोड्यूसर भी खुद जॉन अब्राहम हैं। प्रोड्यूसर जान अब्राहम के बारे में चित्रांगदा बताती हैं, "कभी-कभी वे बहुत संजीदा हो जाते हैं। सेट पर भी वे फिल्म, म्यूजिक और मार्केटिंग में बेहद मशगूल दिखाई देते थे।" उन्होंने कहा, "वे अब पक्के प्रोड्यूसर बन चुके हैं। इसलिए वे सारी बातों को समझते हैं और पूरी जिम्मदारी उठाते हैं। सेट पर खूब मजा आया। वे एक सीधे व्यक्ति हैं।"