फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Imran Khan will move the Bombay High Court against a notice issued asking him to leave the country

इमरान खान: बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे अभिनेता, मुंबई पुलिस से मिला था भारत छोड़ने का नोटिस

Thu, 15 Oct 2026 03:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 15 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

Imran Khan: अभिनेता इमरान खान के मामले में एक नया अपडेट आया है। उन्हें मिले भारत छोड़ने के नोटिस पर उनके वकील का कहना है कि वह बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करेंगे। 
 

विज्ञापन
Imran Khan will move the Bombay High Court against a notice issued asking him to leave the country
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। इस मामले में एक नया अपडेट आया है। अभिनेता के वकील का कहना है कि उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। अभिनेता ने बीते दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

Imran Khan will move the Bombay High Court against a notice issued asking him to leave the country
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले इमरान के वकील?
बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। उनके ऊपर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। 

इस मामले में इमरान खान के वकील ने कहा 'उन्हें देश छोड़ने के लिए जारी किए गए नोटिस के खिलाफ वह बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे। नियम ओसीआई (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारकों को किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से नहीं रोकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Imran Khan will move the Bombay High Court against a notice issued asking him to leave the country
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इमरान के पास कहां का पासपोर्ट है?
  • खबरों के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। 
  • इमरान ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। 
  • जानकारी के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। 
  • उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
  • मालूम हो कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

Imran Khan will move the Bombay High Court against a notice issued asking him to leave the country
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या थे इमरान खान के सवाल?
हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आए। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं'। मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि वे मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहां आए थे और उनकी कोई खास मांग नहीं थी। 

अभिनेता ने कुछ सवाल भी उठाए थे। उन्होंने कहा, 'मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं। एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर, जो इसी शहर में रहता है। मैं यह जानने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आजादी पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है? लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है? बस इसीलिए मैं यहां हूं'।

क्यों हुआ प्रदर्शन?
बता दें कि विपक्ष और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लाखों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसी वजह से सीजेपी और विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed