{"_id":"60d83b0c8ebc3ebb940f82b6","slug":"imran-khan-advice-to-pakistani-filmmakers-says-don-t-copy-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीहत: 'कब तक करोगे बॉलीवुड की नकल' पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बोले- ऑरिजिनलिटी ही बिकती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नसीहत: 'कब तक करोगे बॉलीवुड की नकल' पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बोले- ऑरिजिनलिटी ही बिकती है
Sun, 27 Jun 2021 02:32 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:32 PM IST
सार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के फिल्म निर्माताओं से बॉलीवुड की नकल करने के बजाय नया और रियल कंटेट बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : Twitter@ imran khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के फिल्म निर्माताओं से बॉलीवुड की नकल करने के बजाय नया और रियल कंटेट बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को इस्लामाबाद में आयोजित एक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम में कहा, 'शुरुआत में गलतियां की गईं क्योंकि पाकिस्तानी फिल्म उद्योग बॉलीवुड से प्रभावित था। जिसके चलते एक संस्कृति की नकल की गई और उसे अपनाया गया।
डॉन अखबार के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात जो मैं युवा फिल्म निर्माताओं से कहना चाहता हूं, वह यह है कि दुनिया के मेरे अनुभव के अनुसार, केवल ओरिजनलिटी बिकती है- कॉपी का कोई मूल्य नहीं है। यह मेरे जीवन का अनुभव है कि जो हार से डरता है वह कभी नहीं जीत सकता। साथ ही पीएम इमरान खान ने पाकिस्तानी फिल्म उद्योग से सोचने का एक नया तरीका लाने का आग्रह किया। पाकिस्तानी पीएम ने देश की नरम छवि को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी निशाना साधा।
इमरान खान ने कहा कि नरम छवि हीनता और रक्षात्मकता की भावना पर आधारित थी जब पाकिस्तान को "आतंक के खिलाफ युद्ध" के दौरान गलत तरीके से पेश किया जाता था। उन्होंने कहा, 'दुनिया उसी का सम्मान करती है जो खुद का सम्मान करता है।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियत को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।