इमरान नहीं पहचान पाये किस किये हुए लिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान अपनी खास छवि के लिए जाने जाते हैं। जो उन्हें सीरियल किसर बनाती है। लेकिन उंगली फिल्म का प्रमोशन करने, एक टीवी शो में पहुंचे इमरान उन्ही लिप्स को नहीं पहचान पाये जिन्हे वे ऑन स्क्रीन दर्जनों बार किस कर चुके हैं।
शो पर जो कुछ भी हुआ वह बेहद इंट्रेस्टिंग है। दरअसल एक अंग्रेजी न्यूज़ चैनल के इस शो पर इमरान के साथ एंकर ने एक क्विज खेली। जिसमें इमरान पूरी तरह फेल हो गये। इस समय इमरान अपनी अगली फिल्म उंगली के प्रमोशन के लिए टीवी शोज में जा रहे हैं।
आखिर कैसे हुए फेल
इमरान सीरियल किसर हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन ऑन स्क्रीन वो कितनी बार कितनी हीरोइनों को किस कर चुके हैं, यह किसी को याद नहीं होगा। और शायद यह बात इमरान को भी याद न हो। पर उनकी फिल्मों के लिए यह हॉट ग्लैमर बन गया है।
इमरान को शो पर एंकर ने कुछ होंठों की तस्वीरें दिखाईं। जो इमरान के साथ फिल्में कर चुकी हीरोइनों की थी लेकिन इमरान उन तस्वीरों को नहीं पहचान पाये। इसके बाद एंकर और दर्शकों ने इमरान की खुब खिंचाई की।