अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' को लगेगा बड़ा झटका!
हाल ही में आई फिल्म गब्बर इज बैक को इंडियन मैडिकल एसोसिएशन ने कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। आईएमए के मुताबिक फिल्म में डॅाक्टरों का मज़ाक उडाया गया है।
आईएमए के सेक्रेटरी जनरल का कहना है कि फिल्म में दिखाए गए तरीके से लोगों का डॅाक्टरों पर विश्वाश कमजोर होगा। चिकित्सीय पेशा राजनीति और दूसरे क्षेत्रों से अलग है और इस पेशे को पर्दे पर उतारते समय इसकी छवि का ध्यान रखने की जरूरत है।
इसीलिए आईएमए ने निर्माता और एक्टर के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। चिकित्सीय पेशे की तुलना मंदिर से करते हुए आईएमए के सेक्रेटरी जनरल डॅा के के अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस ट्वीट पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होने गब्बर इज बैक को 'अमेजिंग' फिल्म कहा था।
आईएमए महाराष्ट्र के अध्यक्ष जयेश ले ले ने कहा कि हमने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय और केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री से भी इस पर एक्शन लेने का आग्रह किया है। और उम्मीद है कि फिल्म के खिलाफ कार्रवाई होगी।
1 मई को प्रदर्शित फिल्म में चिकित्सीय पेशे को नकारात्मक रूप से दिखाने पर मेडिकल मामलों के कानूनी विशेषशज्ञ डॅा आशीष तिवारी ने कहा कि हर क्षेत्र के कुछ सियाह पहलू हो सकते हैं लेकिन इस तरह मेडिकल क्षेत्र का प्रदर्शन निश्चित ही अपराध के दायरे में आता है।