IIFA 2022: आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने की अनन्या पांडे के साथ मस्ती, बोले- चंकी पांडे की बेटी हैं
आईफा अवॉर्ड्स के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयेजित हुई। इसमें सलमान खान, वरुण धवन, मनीष पॉल और अनन्या पांडे मौजूद रहे। इस बार आईफा के 22वें एडिशन का आयोजन 20 और 21 मई को होगा, जिसे सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अनन्या पांडे से पूछते हैं कि तुम जानती हो ये कौनसा आईफा होने जा रहा है? इस पर अनन्या कहती हैं कि ये 2022 है। इतने ही मनीष पॉल और वरुण धवन कहते हैं कि 2022 तो साल है। इसके बाद अनन्या कहती हैं कि हां ये 22वां एडिशन है। मनीष पॉल सलमान से कहते हैं कि आपको पता है ये इनका पहला आईफा है, आप अनन्या को कोई टिप देना चाहेंगे। इस पर सलमान कहते हैं कि अनन्या आप नेक्सा वालों से पूछ लो कि आपको गाड़ी फ्री मिल रही है या नहीं।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) का आयोजन हर साल अलग-अलग जगह होता है। इसमें पूरा बॉलीवुड हिस्सा लेता है। इस बार आईफा के 22वें एडिशन का आयोजन 20 और 21 मई को यस आईलैंड, अबू धाबी में होगा। इस बार आईफा नाइट को सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट करते नजर आएंगे।