फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IIFA 2022: when where and how to watch International Indian Film Academy Award Held In Abu Dhabi Yas Island

IIFA 2022: यस आइलैंड में सजी सितारों की महफिल, जानिए कब और कहां देख सकेंगे आईफा अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग

Thu, 02 Jun 2022 06:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 02 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
IIFA 2022: when where and how to watch International Indian Film Academy Award Held In Abu Dhabi Yas Island
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) 2022 का आज से आगाज हो गया है। 4 जून तक अबू धाबी के यस आइलैंड में होने जा रही इस हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में सिनेमा जगत के सितारों की महफिल सजेगी, जिसके लिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां यस आइलैंड पहुंच चुकी हैं। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद हो रहा आईफा अवॉर्ड्स इस बार पहले से भी भव्य होगा।

विज्ञापन

कौन करेगा परफॉर्म?
3 जून को आईफा रॉक इवेंट के दौरान गुरु रंधावा, हनी सिंह, नेहा कक्कड़, देवी श्री प्रसाद, तनिश बागची,ध्वनि भानुशाली और नोरा फतेही जैसी हस्तियों को अपने शानदार प्रदर्शन के साथ मंच पर देखेंगे। वहीं, मेन इवेंट में यानी 4 जून को शाहिद कपूर, नोरा फतेही, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान समेत कई सितारे परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अनन्या पांडे पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देती दिखाई देंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन क्या होगा?
  • आईफा अवार्ड्स 2022 तीन दिवसीय संस्करण होगा, जिसमें 2-3 जून को प्री-अवार्ड समारोह होगा।
  • 3 जून को आईफा रॉक इवेंट होगा, जिसकी मेजबानी कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान कुंदर और अभिनेता अपारशक्ति खुराना करेंगे।
  • आईफा अवार्ड्स का मेन इवेंट 4 जून को होगा, जिसकी मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और कॉमेडियन मनीष पॉल करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

कब और कैसे देख सकते हैं?
आईफा अवॉर्ड्स को कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 2-3 जून के कार्यक्रम को लाइव किया जा सकता है। इसके अलावा आईफा से जुड़ी खबरें www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed