फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IFFI 2022: Union Minister Anurag Thakur says we Want to establish India as global content hub

IFFI 2022: इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर बने चिरंजीवी, 150 से ज्यादा फिल्मों में दिखा चुके हैं अपना जलवा

Sun, 20 Nov 2022 05:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 20 Nov 2022 05:49 PM IST
सार

आज से गोवा में शुरू हुआ भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई)  28 नवंबर 2022 तक चलेगा।

विज्ञापन
IFFI 2022: Union Minister Anurag Thakur says we Want to establish India as global content hub
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का आज से गोवा में शुभारंभ हो चुका है। महोत्सव के 53वें संस्करण की ओपनिंग सेरेमनी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आईएफएफआई को कंटेंट क्रिएशन, फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाने का है। आपको बता दें कि आज से शुरू हुआ यह फिल्म फेस्टिवल 28 नवंबर 2022 तक चलेगा। प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि, 'चिरंजीवी ने अपने करीब चार दशक के करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है।'

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal: 'झलक दिखला जा' के सेट पर फैजल के डांस के दीवाने हुए विक्की कौशल, जता दी ये इच्छा...

79 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी
ओपनिंग सेरेमनी में अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी, मनोज बायपेयी, सुनील शेट्टी, वरुण धवन और सारा अली खान खान जैसे चर्चित सितारे शिरकत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फेस्टिवल में इस बार 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा।
Animated Movies: ओटीटी पर देखें हॉलीवुड की ये शानदार एनिमेटेड फिल्में, हिंदी में हैं मौजूद


एशिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल
ओपनिंग सेरेमनी से पहले अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'आईएफएफआई एशिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है और हम इसके 53वें संस्करण में हैं..., हम इस फेस्टिवल को एक ऐसे मंच के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जहां देश और दुनिया के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों को अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करने का मौका मिल सके। हम भारत को एक ग्लोबल कंटेंट हब बनाना चाहते हैं, चाहे वह कंटेंट क्रिएशन की बात हो, को-प्रोडक्शन की या शूटिंग की।'
OTT: असल जिंदगी में घटी इन आपराधिक घटनाओं पर बनी फिल्मों-सीरीज को देख घूम जाएगा दिमाग, देखें पूरी लिस्ट

टेक्नोलॉजी पर की बात
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हमारी योजना भारत को फिल्ममेकर्स, को-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सबसे बड़ी डेस्टिनेशन बनाने की है। हम देश को दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बनाना चाहते हैं। मुझे यकीन है कि भारत के पास प्रशिक्षित और योग्य मैनपावर के साथ सभी क्षमताएं और संभावनाएं हैं। भारत में अब ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है, जो क्षेत्रीय कंटेंट को इंटरनेशनल बनाने में सक्षम है।' बता दें कि कोविड-19 महामारी की दस्तक के बाद यह पहला मौका है, जब यह फेस्टिवल पूरे हर्षोल्लास से गोवा में आयोजित हो रहा है। पिछले दो वर्ष से यह फेस्टिवल हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया गया।

महिलाओं की हिस्सेदारी पर की बात
आईएफएफआई की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक काम में महिलाओं की हिस्सेदारी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1000 आवेदकों में से 75 सर्वाधिक क्रिएटिव माइंड्स को चयनित किया गया है। इनमें से सबसे युवा क्रिएटिव माइंड की उम्र 18 वर्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed