फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ICC Womens World Cup 2017 Bollywood Celebs React To This Loss Rishi Kapoor Sparks New Controversy

बॉलीवुड ने महिला क्रिकेट टीम को दी 'शाबाशी', ऋषि कपूर ने किया विवादित ट्वीट

Mon, 24 Jul 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 24 Jul 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
ICC Womens World Cup 2017 Bollywood Celebs React To This Loss Rishi Kapoor Sparks New Controversy
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women/DNA
लॉर्ड्स में हुए महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत को 7 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला टीम को 228 रनों का लक्ष्य मिला था। शानदार ओपनिंग के बाद टीम ने आखिरी 7 विकेट 28 रन के अंतर पर गंवा दिए। टीम भले ही विश्वकप का खिताब जीतने में नाकाम रही हो लेकिन लोगों के दिल उसने जरूर जीत लिए हैं।
विज्ञापन


जहां टीम की हार के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए ट्वीट किए तो वहीं ऋषि कपूर एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट करने से बाज नहीं आए। ऋषि कपूर ने सौरव गांगुली की साल 2002 में लॉर्ड्स में हुए नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो आज इस मूमेंट का फिर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


महिला टीम के लिए ऐसा ट्वीट करने के बाद ट्विटर पर उनकी आलोचना होने लगी। कई लोगों ने कहा कि वो महिला टीम के लिए ऐसी अपमानजनक बात कैसे कह सकते हैं। इसके बाद ऋषि कपूर को दूसरा ट्वीट कर अपनी सफाई पेश करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि, 'वो चाहते हैं कि दादा यानि सौरव गांगुली ही ये एक्ट दोबारा करें।'
 


ऋषि कपूर ने जहां ऐसा ट्वीट किया वहीं बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने टीम का हौसला बढ़ाया। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, 'जब तक आप हारेंगे नहीं, तब तक जीत की खुशी का अंदाजा नहीं होगा। आप लोगों ने बहुत अच्छा खेला। भारतीय नारी जिंदाबाद।'
 


किंग खान शाहरुख ने लिखा, 'काश मैं वहां होता और आप सभी के गले मिल पाता। सभी भारतीय आज गर्व महसूस कर रहे हैं।'
 

 

स्टेडियम में अक्षय कुमार ने की टीम को हंसाने की कोशिश

ICC Womens World Cup 2017 Bollywood Celebs React To This Loss Rishi Kapoor Sparks New Controversy
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
वहीं अक्षय कुमार तो टीम की हौसला अफजाई करने खुद स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने मैच के बाद टीम के सदस्यों से बातचीत करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की।
 


देखिए बाकी फिल्मी हस्तियों ने कैसे टीम का मनोबल बढ़ाया-
 

 

 

 

 

 

 

 

 
\
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed