फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   i salute vivek says naomi

विवेक को मेरा सलाम : नाओमी

Sat, 29 Dec 2012 12:50 PM IST
मुंबई/आईएएनएस
मुंबई/आईएएनएस Updated Sat, 29 Dec 2012 12:50 PM IST
विज्ञापन
i salute vivek says naomi

हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय द्वारा तमिलनाडु में सुनामी पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यो से बहुत प्रभावित हैं। नाओमी ने विवेक को पत्र लिखकर उनके कार्यो की प्रशंसा भी की है।

विज्ञापन


वर्ष 2004 में विवेक ने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव को गोद लिया था और वह तभी से तूफान प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


नाओमी ने पत्र में लिखा, "मैं तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव में तूफान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हुए कार्यो को देखकर कितनी प्रभावित हूं। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस तरह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के लिए बहुत अधिक साहस और निष्ठा की जरूरत होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नाओमी ने फिल्म 'द इम्पासिबल' में सुनामी की चपेट में आने के बाद जीवित बची महिला की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए वर्ष 2004 में आई इस आपदा का शिकार परिवारों का दर्द महसूस करना बहुत मुश्किल था। वाट्स ने कहा कि सेलिब्रिटी बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ही लोग इस दिशा में वास्तविक कदम उठाते हैं।


उन्होंने विवेक को लिखा, "आपका इस अंतराल को भरने का प्रयास सभी तरह से तारीफ के काबिल है। देवानामपट्टनम को गोद लेने और सुनामी पीड़ितों के लिए किए गए राहत कार्यो के लिए 'द इम्पोसिबल' की पूरी टीम की तरफ से मैं आपको सलाम करती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed