{"_id":"1e0e4ca2-9b7e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"i-hope-chashme-baddoor-will-be-hit-says-tapsee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट रहेगी 'चश्मे बद्दूर': तापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिट रहेगी 'चश्मे बद्दूर': तापसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Apr 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चश्मे बद्दूर' के रीमेक से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू कहती हैं कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग बहुत मजेदार रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उनके साथी कलाकार पिकनिक जैसा महसूस करते थे।
पच्चीस वर्षीया तापसी ने 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' के सेट पर कहा, "फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। हमने गोवा में इसकी शूटिंग की और यह पिकनिक जैसा अनुभव था। तापसी का कहना है कि यह फिल्म हिट होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए ऐसी छुट्टियां थीं, जिनके लिए हमें मेहनताना मिला। हमने व्यवसायिक सिनेमा के सबसे सफलतम निर्देशकों में से एक के साथ काम किया। हम सुरक्षित हाथों में थे।"
विज्ञापन
वर्ष 1981 में प्रदर्शित हुई मूल 'चश्मे बद्दूर' फिल्म में फारुक शेख, दीप्ति नवल, राकेश बेदी व रवि बासवानी ने अभिनय किया था। नए संस्करण के सितारों में अली जफर, दिव्येंदु शर्मा व सिद्धार्थ शामिल हैं। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है।
नए संस्करण में तापसी ने वही भूमिका निभाई है, जो मूल फिल्म में दीप्ति नवल ने निभाई थी। वह उम्मीद कर रही हैं कि दर्शकों को उनका काम पसंद आएगा।