फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I don't know who is Prsoon Joshi: Sunny Leone

मशहूर लेखक प्रसून जोशी को सनी लियोनी ने दिया करारा जवाब

Fri, 29 Jan 2016 06:48 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 06:48 AM IST
विज्ञापन
I don't know who is Prsoon Joshi: Sunny Leone

अगर आप सनी लियोनी के पोर्न स्टार वाले काम को अच्छा नहीं मानते और वह आपके सामने आ जाएं तो क्या करेंगे? गीतकार-लेखक प्रसून जोशी कहते हैं कि हमारी संस्कृति इजाजत नहीं देती कि उनकी बेइज्जती करें, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम उनके पेशे की आलोचना भी न करें।

विज्ञापन


ऐसे वक्त जबकि बॉलीवुड के तमाम ऐक्टर, निर्देशक और निर्माता सनी लियोनी के पक्ष में खड़े होते जा रहे हैं लेखक-गीतकार प्रसून जोशी ने साफ कहा है कि वह इस पोर्न स्टार के पेशे के हक में नहीं हैं।
विज्ञापन


मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में लगातार कहा जा रहा है कि सनी लियोनी का क्या अतीत रहा है या वह क्या पेशा करती हैं, इससे लोगों को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। सनी अब भी पोर्न वेबसाइट चलाती हैं। पोर्न फिल्मों का उनका बैनर है। वह वेबसाइटों के जरिए एडल्ट उत्पाद बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर बीते सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में गीतकार, स्क्रिप्ट लेखक और एड-गुरु प्रसून ने साफ कहा, ‘किसी की प्रोफेनशल चॉइस (पेशेगत चुनाव/पसंद) पर भी आप टिप्पणी कर सकते हैं क्योंकि कोई जरूरी नहीं कि कोई व्यवसाय बहुत अच्छा हो। अगर कोई व्यवसाय अच्छा नहीं है तो उसकी निंदा भी होनी चाहिए।’

यह बात जब सनी लियोनी को पता चली तो उन्होंने प्रसून जोशी को लेकर एक बड़ा सवाल किया। चौंकाने वाली बात है कि एक ही इडंस्ट्री में रहते हुए सनी लियोनी ने प्रसून के बारे में ऐसी बात कही। आगे की स्लाइड में जानिए, सनी लियोनी ने प्रसून की टिप्पणी पर क्या जवाब दिया।

'कौन प्रसून जोशी, मैं नहीं जानती'

I don't know who is Prsoon Joshi: Sunny Leone

सनी लियोनी जब प्रसून जोशी की टिप्पणी के बारे में सुना तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती कौन प्रसून जोशी। वह घर जाकर प्रसून जोशी के नाम को गूगल पर ढूंढ़ेंगी। यह कहते हुए वह पूरी तरह से टाल गईं और अप्रत्यक्ष रूप से प्रसून पर करारा कटाक्ष किया।

उल्लेखनीय है कि जब प्रसून जोशी सनी लियोनी पर टिप्‍पणी कर रहे थे तब वहां आमिर खान भी मौजूद थे। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वाकई वह सनी के साथ किसी फिल्म काम करना चाहेंगे। (आमिर ने पिछले दिनों सनी के साथ काम करने संबंधी ट्वीट किया था)। तब आमिर ने कहा कि सनी एक महिला हैं, इस नाते वह उनका सम्मान करते हैं और यकीकन उनके साथ काम करना चाहेंगे, अगर किसी कहानी या फिल्म में सचमुच उनके योग्य किरदार हों। अंत में आमिर ने जोड़ा, ‘...और मैं उम्मीद करता हूं कि वह भी मेरे साथ काम करना चाहें।’

इस बीच प्रसून ने अपने माइक से सनी के पेशे पर अपनी राय व्यक्त करनी शुरू कर दी। 2015 में पद्मश्री से सम्मानित हो चुके प्रसून ने रंग दे बसंती, फना, तारे जमीन पर, दिल्ली 6 और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए उन्हें दो राष्ट्रीय और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।

प्रसून ने सनी के पेशे की तीखी आलोचना इन शब्दों में की थी

I don't know who is Prsoon Joshi: Sunny Leone

प्रसून ने सनी के पेशे की तीखी आलोचना करते हुए कहा, ‘कई बार हम कलाकार के नाम पर किसी व्यवसाय का बहुत ज्यादा महिमा मंडन करने लगते हैं।’ उन्होंने कहा कि जरूरी है कि जो व्यवसाय हैं वह जीवन से जुड़े हों और समाज के लिए सकारात्मक काम कर रहे हों। अच्छा काम कर रहे हों। प्रसून ने साफ शब्दों में कहा, ‘चूंकि सवाल व्यवसाय का उठा है तो मैं कहूंगा कि सनी लियोनी का जो व्यवसाय है मैं उसकी कतई इज्जत नहीं करता और मुझे नहीं लगता कि मैं चाहूंगा, हमारी युवा पीढ़ी उस व्यवसाय से प्रेरित हो।’ वैसे प्रसून ने कहा कि कोई भी कलाकार यह नहीं चाहता कि किसी व्यक्ति को उसके व्यवसाय के लिए कठघरे में खड़ा करके उसे बेईज्जत किया जाए। प्रसून के अनुसार कल को सनी का पक्ष वाले तर्कों के हिसाब से कहा जा सकता है कि फलां व्यक्ति नशीले पदार्थों का व्यवसाय करता है मगर यह तो उसका निजी मामला/काम है।

प्रसून ने कहा कि हम एक स्वतंत्र समाज में रहते हैं और हर किसी को अपने मन के मुताबिक चयन करने की आजादी है। परंतु अगर कोई गलत चयन करता है तो उसकी आलोचना करने का हक समाज को है। हालांकि यह विषय ब्लैक एंड व्हाइट जैसा किसी एक रेखा से बंटा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सनी या कोई सकारात्मक पेशा न करने वाला व्यक्ति उनके सामने आ जाएगा तो ऐसा नहीं है कि वह उसकी बेइज्जती कर देंगे क्योंकि हमारी संस्कृति इसकी इजाजत नहीं देती। परंतु यह जरूर है कि समाज को ऐसे पेशे की निंदा करने का हक है जो हमारी पीढ़ी या आने वाले कल को नकारात्मक चीजों की तरफ ढकेलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed