'दिल' फिल्म के सीक्वल से आमिर खान गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल फिल्म बनाने वाले निर्देशक इंद्र कुमार इस फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। इस फ़िल्म का नाम होगा 'दिल 2। इस फिल्म में जिस किरदार को माधुरी दीक्षित ने निभाया था उस किरदार को दिल 2 में श्वेता कुमार निभाएंगी। श्वेता इंद्र कुमार की बेटी हैं।
इस फिल्म में आमिर खान की भूमिका का क्या होगा? जब इस बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो इंद्र कुमार का कहना था कि दिल की सीक्वल फिल्म में आमिर फिट नहीं बैठते। उनकी जगह किसी नए कलाकार की तलाश हो रही है।
बनेगी खलनायक का भी रीमेक
दिल के साथ आपको जल्द ही 90 के दशक की हिट फिल्म खलनायक का रीमेक भी देखने को मिल सकता है। संजय लीला भंसाली 1993 में आई फिल्म खलनायक का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सुभाष घई से बात भी की है।
2013 में सुभाष घई ने घोषणा की थी कि वो खलनायक का रीमेक बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म को आज के दौर के हिसाब से ढाला जाएगा यह पूरी रीमेक नहीं होगी। लेकिन अब शायद सुभाष घई खुद इस फिल्म के रीमेक बनाने से पीछे हट रहे हैं।