फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hunarbaaz Desh Ki Shaan host Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa exclusive interview

Exclusive: 'हुनरबाज' के मंच पर अलग-अलग टैलेंट दिखा सकेंगे कंटेस्टेंट, ये शो है भारती और हर्ष के दिल के करीब

Thu, 13 Jan 2022 03:23 PM IST
apurva rai अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 Jan 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
Hunarbaaz Desh Ki Shaan host  Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa exclusive interview
भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया - फोटो : Colors

परिणीति चोपड़ा, डायरेक्टर करण जौहर और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती टैलेंट रियलिटी शो हुनरबाज को जज करेंगे। इस शो को होस्ट करने का जिम्मा मिला है कॉमेडी किंग भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया को। शो हुनरबाज देश की शान कर्लस पर 22 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपने हुनर का दमखम दिखाएंगे। चाहे वो सिंगिंग हो डांसिंग या कोई और दूसरा टैलेंट। इस शो के होस्ट भारती और हर्ष ने अमर उजाला संग खास बातचीत की। इस बातचीत में दोनों ने देश में कोरोना की स्थिति पर चिंता जाहिर की और लोगों से मार्क लगाने और घर से बेवजह बाहर न जाने की अपील की।

विज्ञापन

आप दोनों अपने नए शो हुनरबाज के बारे में कुछ बताइए? 
हम लोग इस शो के लिए बहुत उत्साहित हैं। ये शो 22 जनवरी से रात नौ बजे से प्रसारित होगा। हर्ष के साथ शो होस्ट करने का अलग ही मजा है। किसी तरह का तनाव उनके होते हुए मुझे महसूस नहीं होता। हुनरबाज के शूट में कोरोना का खास ध्यान रखा जा रहा है। आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। बिना मास्क के सेट पर किसी की एंट्री नहीं होती। मुझे लगता है ये शो देखकर लोगों को भी बहुत मजा आने वाला है।
विज्ञापन

Hunarbaaz Desh Ki Shaan host  Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa exclusive interview
भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया - फोटो : Colors

आपने अब तक कई शोज होस्ट किए हैं, इनमें से कोई ऐसा शो जो आपके दिल के करीब हो? 
खतरा-खतरा-खतरा शो हम दोनों के दिल के बेहद करीब है। ये शो हमने प्रोड्यूस किया था। कर्लस का इस शो में बहुत सपोर्ट रहा। 20 एपिसोड की सीरीज को बढ़ाकर 150 एपिसोड का कर दिया गया। इसलिए कहीं न कहीं वो शो हम दोनों के दिल के करीब है। मजाकिया अंदाज में हर्ष कहते हैं, ये शो हमारे बैंक अकाउंट के भी बहुत करीब है। कुछ शोज ऐसे होते हैं जहां काम बोझ नहीं लगता। खतरा-खतरा-खतरा शो ऐसा ही था।


देश में टैंलेंट की कमी नहीं है ऐसे में आपको क्या लगता है ये शो उन तमाम आम लोगों के लिए कितना मददगार साबित होगा जिन्हें कोई नहीं जानता....?
मुझे लगता है बहुत ज्यादा, क्योंकि पिछले कई सालों से सिंगिंग और डांसिंग जैसे टैलेंट शोज ही आ रहे हैं, ऐसे में वो लोग जो किसी और तरह का टैलेंट दिखाते हैं उनके लिए ये शो खास होने वाला है। हुनरबाज में आप अपना टैलेंट एक ही मंच पर दिखा सकते हैं। घर बैठे लोगों को अपना दम दिखाने का मौका दिया जा रहा है। चाहे वो तीरअंदाजी हो, राइफल शूटिंग हो, बॉडी बैलेंसिंग हो। कई सालों बाद ऐसा शो वापस आया है जिसमें हर तरह के लोग जा सकते हैं। 

Hunarbaaz Desh Ki Shaan host  Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa exclusive interview
भारती सिंह - फोटो : Colors

भारती आपकी जर्नी जितनी सुंदर रही है, उतनी चैलेंजिग भी, भविष्य में आप खुद को कहां देखती हैं?
मैं खुद को मां के रूप में देखती हूं। मेरी प्रेग्नेंसी के बाद चैनल ने, हर्ष ने, सभी ने मुझसे पूछा- तुम शो होस्ट कर लोगी? मेरा जवाब था- क्यों नहीं। देश में केवल मैं अकेली औरत नहीं हूं जो प्रेग्नेंसी के दिनों में काम करे। शो का फिनाले और मेरी डिलीवरी डेट दोनों अप्रैल में है। मैं चाहती हूं कि शो के फिनाले के अगले ही दिन मेरी डिलीवरी हो। शूट पर भी मुझे बहुत प्यार मिलता है। करण जौहर, परिणीति, मिथुन सर, मुझे बहुत प्यार करते हैं। मुझे मिथुन सर के साथ काम करने में बहुत मजा आया। परिणीति भी बहुत डाउन टू अर्थ हैं। बहुत ख्याल रखती हैं। 


जब आपने प्रग्नेंसी की खबर हर्ष को सुनाई तो उनका रिएक्शन कैसा था? 
जब मैंने हर्ष को ये खुशखबरी सुनाई तो पहले तो हर्ष को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन फिर जब उन्होंने किट देखा तो मुझसे बात की और फिर सो गए। हम डॉक्टर के पास भी गए। लेकिन मीडिया में जब बात सामने आ गई तो हमने फैंस को भी ये गुड न्यूज दी। हालांकि मैं प्रेग्नेंसी को बहुत एनज्वॉय कर रही हूं। अच्छा खाती हूं और शूट करती हूं। इन दिनों हुनरबाज के शूट में बिजी हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed