फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Shares First BTS Photo from Maharani Season 4 Sets Fans Excited

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 4 के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीर की साझा, खुशी से झूम उठे फैंस

Sun, 23 Feb 2025 12:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:17 AM IST
सार

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने अपनी 'महारानी' के चौथे सीजन के सेट से पर्दे के पीछे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में वह काले रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Huma Qureshi Shares First BTS Photo from Maharani Season 4 Sets Fans Excited
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq

विस्तार

हुमा कुरैशी अपनी दमदार अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। वेब सीरीज 'महारानी' में उनके काम को काफी ज्यादा सराहा गया था। अब वह इस शो का चौथी सीजन लोगों के लिए जल्द लाने की तैयारी में हैं। उनकी इस लोकप्रिय राजनीतिक ड्रामा सीरीज महारानी के नए सीजन पर काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में हुमा ने सोशल मीडिया पर इसकी रोमांचक जानकारी साझा की है। उन्होंने सेट से एक बिहाइंड-दी-सीन (बीटीएस) फोटो पोस्ट की, जिसमें वह एक क्रू मेंबर के साथ चलती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Rakhi Sawant: हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़की राखी सावंत, फराह खान को सपोर्ट करती नजर आईं

विज्ञापन
Trending Videos

हुमा कुरैशी ने साझा की तस्वीर

इस फोटो में हुमा ने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। वहीं, उनकी पीठ पर "महारानी इज बैक" लिखा हुआ है। हुमा ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "सीजन 4 का समय आ गया है... टीम महारानी वापस आ गई है। मेरी निर्माता साहिबा डिंपल खरबंदा की ओर से  क्लिक की गई तस्वीर। मेरे प्यारे दर्शकों, आपके प्यार के लिए धन्यवाद...।"इस पोस्ट में उन्होंने शो के रनर और निर्देशक का भी आभार व्यक्त किया है। इस पोस्ट को साझा करने के बाद दर्शक हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन

चार पहले पहले हुई थी शो की शुरुआत

महारानी सीरीज 2021 में सोनी लिव पर शुरू हुई थी। इस शो में हुमा कुरैशी ने रानी भारती का किरदार निभाया था, जो एक साधारण और अनपढ़ गृहिणी थी। वह अचानक अपने पति भीमा (सोहम शाह) के चोटिल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है।

विज्ञापन

इन फिल्मों और सीरीज में दिखेंगी हुमा

यह शो 1990 के दशक के बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से प्रेरित कहानी है। महारानी की कहानी भ्रष्टाचार, साजिशों और व्यक्तिगत संघर्षों के साथ राजनीति के उलझे हुए ताने-बाने को सामने लाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा के पास कई शानदार प्रोजेक्ट हैं।  वह जल्द ही 'जॉली एलएलबी 3', 'बयान', और 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed