फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi plays real-life kitchen queen Tarla Dalal in Tarla First Look Poster Released

तरला दलाल: हुमा कुरैशी खोलेंगी लजीज जिंदगी के राज, बनने जा रही देश की पहली शेफ बायोपिक

Tue, 19 Apr 2022 02:58 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Apr 2022 02:58 PM IST
सार

यह एक वर्किंग मां की कहानी है, जिसने अकेले ही भारत में शाकाहारी कुकिंग का चेहरा बदल दिया और ऐसे कई घरेलू रसोइयों और स्टार्टअप्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।

विज्ञापन
Huma Qureshi plays real-life kitchen queen Tarla Dalal in Tarla First Look Poster Released
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हुमा कुरैशी भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की भूमिका बड़े परदे पर निभाने जा रही हैं। दिवंगत शेफ तरला और उनके जीवन पर बनने वाली इस बायोपिक के फैसले के बारे में बात करते हुए, निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी कहते हैं, “तरला की कहानी एक प्रतिष्ठित शेफ होने की तुलना में बहुत अधिक है। यह एक वर्किंग मां की कहानी है, जिसने अकेले ही भारत में शाकाहारी कुकिंग का चेहरा बदल दिया और ऐसे कई घरेलू रसोइयों और स्टार्टअप्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।

विज्ञापन

हुमा कहती हैं, 'तरला दलाल मुझे अपना बचपन की याद दिलाती है। मेरी मां के पास रसोई में अपनी किताब की एक कॉपी थी और वह अक्सर मेरे स्कूल के टिफ़िन के लिए अपनी रेसेपीज आज़माती थीं। मुझे वह समय भी स्पष्ट रूप से याद है जब मैंने मां को तरला की घर की बनी आम की आइसक्रीम बनाने में मदद की थी। इस भूमिका ने मुझे मेरी बचपन की उन प्यारी यादों को लौटा दिया है और मैं रॉनी, अश्विनी और नितेश की बहुत आभारी हूं कि इस इंस्पायरिंग कैरेक्टर को निभाने के लिए मुझ पर विश्वास किया।”
विज्ञापन

रॉनी स्क्रूवाला कहते हैं, “तरला दलाल ने भारत में होम कुकिंग को बदल दिया। उनकी कहानी उद्यमिता पर एक पाठ्यपुस्तक का उदाहरण है  कि कैसे अपनी महत्वाकांक्षाओं की दिशा में काम करने में कभी देर नहीं होती। मैं अश्विनी और नितेश के साथ फिर से सहयोग करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अपने अनुभव को जोड़ते हुए नितेश तिवारी ने कहा, “हर महाकाव्य व्यक्तित्व पर कई बायोपिक्स से भरी दुनिया में, तरला दलाल पर एक बायोपिक का लंबे समय से इंतजार था। उनकी कहानी के माध्यम से, हम ऐसे कई युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं जो अपने घर के आराम से अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं। "

इस पर बात करते हुए फिल्म के निर्देशक  पीयूष गुप्ता जो दंगल, छिछोरे जैसी फिल्मों के लेखक रह चुके हैं उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे स्क्रीन पर तरला दलाल के जीवन को चित्रित करने का अवसर मिला। खुद खाने के शौकीन होने के नाते, इस फिल्म का इरादा सभी फूड लवर्स को इसके जरीए एक ट्रीट देना है।


 तरला दलाल एक इंडियन फ़ूड राइटर, शेफ, कुकबुक ऑथर होने के साथ कुकिंग शोज की होस्ट भी रह चुकी हैं। वह पहली भारतीय थीं जिन्हें 2007 में पाक कौशल श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसे में यह पहली बार है जब बॉलीवुड एक शेफ की जीवन कहानी को पर्दे पर लाने जा रहा है। दिवंगत शेफ, जो अपने स्वादिष्ट खानों के लिए लोकप्रिय थी, वह किसी भी कुक के लिए एक प्रेरणा थी, इतना ही नहीं उनके खाना पकाने के निर्देश अभी भी हर पाकशाला के फ़ूड डेयरी में मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed