फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Maharani takes over London Season 4 of India most loved show is loading Coming Soon

Huma Qureshi: 'महारानी का लंदन पर कब्जा...', हुमा कुरैशी ने रानी भारती के अवतार में शेयर की तस्वीर; लिखा नोट

Wed, 20 Aug 2025 04:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 20 Aug 2025 04:24 PM IST
सार

Maharani Season 4: हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी वेब सीरीज 'महारानी 4' को लेकर एक खास पोस्ट किया है। इस पोस्ट में हुमा रानी भारती के किरदार में नजर आ रही हैं।
 

विज्ञापन
Huma Qureshi Maharani takes over London Season 4 of India most loved show is loading Coming Soon
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी' के सीजन चार को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आज हुमा ने सीरीज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। इस पोस्ट में हुमा लंदन में पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ हुमा ने एक खास नोट भी लिखा है। 
विज्ञापन

 

हुमा का पोस्ट
हुमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर में हुमा लंदन के बिग बेन की दूसरी तरफ खड़ी नजर आ रही हैं। बिग बेन को आधिकारिक तौर पर एलिजाबेथ टॉवर के रूप में जाना जाता है। रानी भारती के अवतार में हुमा साड़ी के साथ ओवरकोट में पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ हुमा ने कैप्शन में लिखा, 'महारानी ने लंदन पर कब्जा कर लिया है...भारत के सबसे पसंदीदा शो का सीजन 4 लोड हो रहा है... जल्द आ रहा है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी 4 के बारे में
'महारानी' वेब सीरीज का चौथा सीजन जल्द ही सोनी लिव पर रिलीज होने वाला है। इस सीजन में हुमा कुरैशी एक बार फिर से रानी भारती के रूप में वापसी करेंगी, जो बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती हैं। इस बार उनके सामने कई नई चुनौतियां होंगी। निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजर जारी कर दिया गया है। आज हुमा के इस पोस्ट से फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है। 

यह भी पढ़ें: Mehar: अब पंजाबी फिल्म में हीरो बनकर आएंगे राज कुंद्रा, शिल्पा बोलीं- 'तुम कई साल से मेरे हीरो हो'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed