Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi appearance with rumoured boyfriend Rachit Singh in Ayushmann Khurrana Thamma Movie Screening

सगाई की अफवाहों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ 'थामा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा, साथ में दिए खूबसूरत पोज

Sun, 19 Oct 2025 10:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Oct 2025 10:21 AM IST
सार

Huma Qureshi Rumoured Boyfriend: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। यहां हुमा कुरैशी की उपस्थिति ने ध्यान खींचा, क्योंकि वे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं।

विज्ञापन
Huma Qureshi appearance with rumoured boyfriend Rachit Singh in Ayushmann Khurrana Thamma Movie Screening
हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों अभिनेत्री हुमा कुरैशी को लेकर खबर आई कि उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ गुपचुप सगाई कर ली है। इंगेजमेंट की अफवाहों पर हालांकि, हुमा ने अब तक चुप्पी साध रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जरूर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था। अब हाल ही में एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हुमा चर्चा में आ गई हैं। वे हाल ही में 'थामा' की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

Huma Qureshi appearance with rumoured boyfriend Rachit Singh in Ayushmann Khurrana Thamma Movie Screening
हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या हुमा ने कंफर्म किया रिलेशन
शनिवार की रात मुंबई में मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कई सितारों ने इस खास स्क्रीनिंग में शिरकत की। मगर, सबसे ज्यादा चर्चा हुमा की हो रही है। दरअसल, वे अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित के साथ इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रेड कॉर्पेट पर रचित के साथ खूबसूरत अंदाज में पोज दिए। इसके बाद नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं कि क्या हुमा ने अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में हाथ थामे आए नजर
हुमा और रचित ने हाथों में हाथ थामे इवेंट के रेड कार्पेट पर एंट्री ली है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दीखी। ब्लू कलर की साड़ी में हुमा कुरैशी बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, रचित ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। हुमा जहां चर्चित अदाकारा हैं, वहीं रचित सिंह एक्टिंग कोच हैं। वह आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल को ट्रेनिंग दे चुके हैं। यह पहली बार है जब सगाई की अफवाहों के बाद हुमा और रचित को किसी इवेंट में एक साथ देखा गया।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी का वर्क फ्रंट
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों सीरीज 'महारानी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं, 'थामा' की बात करें तो यह फिल्म 21 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed