{"_id":"363ea41a-6b78-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"huma-and-imran-nervous-for-kissing-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस करने में नर्वस हुए इमरान और हुमा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस करने में नर्वस हुए इमरान और हुमा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
सीरियल किसर किंग इमरान हाशमी के लिए परदे पर किसिंग या अंतरंग सीन करना कोई नई बात नहीं है। वे इसी के लिए जाने जाते हैं। वे खुद कई बार यह कह चुके हैं कि उन्हें परदे पर किसिंग सीन करने में कोई परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन
'एक थी डायन' की शूटिंग के वक्त हुमा कुरैशी के साथ ऐसा सीन करते हुए इमरान नर्वस हो गए थे। सेट पर मौजूद लोगों की मानें तो हुमा ऐसे दृश्यों में सहज महसूस नहीं कर पा रही थी। हुमा के असहज होने की वजह से सीरियल किसर इमरान भी नर्वस हो गए।
विज्ञापन
फिल्म में हुमा इमरान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के बीच एक हॉट लवमेकिंग सीन भी फिल्माया जाना था। सूत्रों की मानें तो हुमा को इस अंतरंग सीन के बारे में जानकारी थी, उन्हे मालूम था कि उसको कब अपने 'ऑनस्क्रीन' पति के करीब जाकर किस करना है। जैसे ही शूटिंग स्टार्ट हुई हुमा असहज हो गयी। जिस वजह से दो से चार बार रिटेक भी हुए तब जाकर यह सीन अच्छे से शूट हो पाया।
विज्ञापन