फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   How Kajra re was shoot explain Abhishek Bachchan says would love Kajra Re 2 needs Amitabh and Aishwarya nod

अभिषेक बच्चन: सेट पर घंटों बजा ट्रैक, ऐसे हुई  'कजरा रे' की शूटिंग; 2.0 बनाने पर क्या बोले अभिनेता?

Fri, 02 Oct 2026 03:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 02 Oct 2026 03:24 PM IST
सार

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने लगभग दो दशकों के बाद फिल्म 'बंटी और बबली' के गाने 'कजरा रे' की शूटिंग का अनुभव बताया है। उन्होंने इस गाने के दोबारा बनने पर क्या कहा है, आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
How Kajra re was shoot explain Abhishek Bachchan says would love Kajra Re 2 needs Amitabh and Aishwarya nod
कजरा रे - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साल 2005 में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'बंटी और बबली' में एक-साथ काम किया। ऐश्वर्या राय के साथ मिलकर उन्होंने फिल्म के मशहूर गाने 'कजरा रे' में धूम मचा दी। इसके ठीक दो साल बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली और बच्चन परिवार का हिस्सा बन गईं। दो दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह गाना लोगों के बीच बहुत मशहूर है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने इसकी शूटिंग के दिनों को याद किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या तीनों के साथ 'कजरा रे 2.0' बन सकता है, तो इस पर उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

How Kajra re was shoot explain Abhishek Bachchan says would love Kajra Re 2 needs Amitabh and Aishwarya nod
कजरा रे - फोटो : यूट्यूब
'कजरा रे' की शूटिंग को लेकर क्या बोले अभिषेक बच्चन?
बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए अभिषेक ने 'कजरा रे' के बनने के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी और गाने की शूटिंग में 'कजरा रे' जितनी मजेदार शूटिंग की होगी। यह एक बड़ी और खुशमिजाज पार्टी जैसा था। हमने इसका बहुत मजा लिया। मुझे आज भी याद है कि हम शूटिंग कर रहे थे और उस दिन मेरा जन्मदिन था। सबने इसे सेलिब्रेट किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

How Kajra re was shoot explain Abhishek Bachchan says would love Kajra Re 2 needs Amitabh and Aishwarya nod
कजरा रे - फोटो : यूट्यूब
सेट पर घंटों बजा गाना
उन्होंने आगे बताया कि निर्देशक शाद अली ने घंटों तक गाना बजाए रखा, जिससे सेट एक जबरदस्त डांस पार्टी में बदल गया। शाद ने कुछ ऐसे ही नैचुरल पलों को कैमरे में कैद किया और बाद में उनमें से कुछ पलों को फाइनल गाने में शामिल किया। अभिषेक बच्चन ने  कहा 'असल में, शाद ने बस गाना बजा दिया और हम लगभग चार घंटे तक डांस पार्टी करते रहे। उन्होंने असल में उस गाने के लिए बहुत सारे शॉट्स लिए थे, जिनमें हम बस मजा कर रहे थे और सेट पर मस्ती-मजाक कर रहे थे। सच कहूं तो, यह गाना एक 'कल्ट क्लासिक' बन गया है। मुझे यह बहुत पसंद है। इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया। यह बहुत अच्छी यादें और बहुत मजेदार अनुभव था।'

डीनू मोरिया: क्यों मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे अभिनेता? 65 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

How Kajra re was shoot explain Abhishek Bachchan says would love Kajra Re 2 needs Amitabh and Aishwarya nod
कजरा रे - फोटो : यूट्यूब
पिता और पत्नी को मनाना होगा
जब 'कजरा रे 2.0' की संभावना के बारे में पूछा गया, तो अभिषेक ने कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद आएगा। उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे यह बहुत अच्छा लगेगा। बस आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को मनाना होगा।'

किसने गाया था गाना?
'कजरा रे' गाने का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया था। इसे अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और जावेद अली ने अपनी आवाज दी थी। वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफी की थी।

How Kajra re was shoot explain Abhishek Bachchan says would love Kajra Re 2 needs Amitabh and Aishwarya nod
कजरा रे - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में क्या था अभिषेक बच्चन का रोल?
  • फिल्म 'बंटी और बबली' 27 मई 2005 को रिलीज हुई थी। 
  • इममें अभिषेक बच्चन एक चालाक ठग का रोल निभाते हैं, जो रानी मुखर्जी के साथ मिलकर काम करता है।
  • अमिताभ उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे पुलिस वाले का रोल करते हैं। 
  • फिल्म के आखिर में एक तनावपूर्ण आमना-सामना के दौरान वे एक-दूसरे के सामने आते हैं। 
  • ऐश्वर्या राय एक कैमियो में नजर आती हैं और डांस नंबर में शामिल होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed