फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   How Anurag Kashyap made Gangs of Wasseypur on low budget Director reveals We were staying in dharmashala

Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दौरान धर्मशाला में ठहरते थे अनुराग कश्यप, सिर्फ इतना था किराया

Mon, 11 Sep 2023 02:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

अनुराग कश्यप के मुताबिक वह अपनी चर्चित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की मेकिंग के दौरान होटल की बजाय धर्मशाला में ठहरा करते थे। 

विज्ञापन
How Anurag Kashyap made Gangs of Wasseypur on low budget Director reveals We were staying in dharmashala
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

विस्तार

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में कई चर्चित फिल्में बनाई हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'गैंग्स ऑफ वासेपुर।' दो पार्ट वाली इस क्राइम ड्रामा फिल्म को कम बजट में बनाने के लिए अनुराग कश्यप ने तमाम तरह के पापड़ बेले। फिल्म की मेकिंग के दौरान वह धर्मशाला में रुका करते थे। ऐसा खुद अनुराग का कहना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार हुमा कुरैशी ने कहा था कि फिल्म की शूटिेंग के दौरान वह जिस होटल में ठहरी थीं, वह बहुत खराब था। लेकिन, उन्होंने फिर भी शिकायत नहीं की। 

विज्ञापन


हुमा ने नहीं की शिकायत
हुमा कुरैशी ने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जिस होटल में ठहरे हैं, वह उनके होटल से भी खराब है तो उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। हुमा कुरैशी की इस टिप्पणी पर अनुराग कश्यप ने खुलासा किया था, 'मैं, नवाजुद्दीन और कैमरामैन राजीव रवि...हम एक धर्मशाला में रुके थे। कम से कम वह होटल में तो रुकी थीं।'
विज्ञापन

Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर के लिए मील का पत्थर बनी फिल्म
अनुराग कश्यप ने आगे बताया, 'सिर्फ यही एक तरीका था कि हम फिल्म बना सकते थे। हमारे पास जो कमरा था, उसका किराया 300 रूपये प्रतिदिन था।' बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी, मनोज बाजपेयी और ऋचा चड्ढा जैसे सितारे नजर आए'। यह फिल्म अनुराग कश्यप के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।
AR Rahman: एआर रहमान के कार्यक्रम में पसरी दिखी अव्यवस्था, संगीतकार और आयोजकों पर फूटा फैंस का गुस्सा

नवाज संग 'हड्डी' में आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप हाल ही में नवाजुद्दीन की क्राइम ड्रामा 'हड्डी' में नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा ने किया। फिल्म सात सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। इसके अलावा अनुराग कश्यप अपने निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' को लेकर भी खूब चर्चा बटोर चुके हैं, इस साल इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया।
Jawan: बॉलीवुड के टाइगर को पसंद आई शाहरुख खान की 'जवान', एक्टर ने किंग खान की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed