{"_id":"5b7c092842c79246627aaf10","slug":"hotel-milan-trailer-out-now-watch-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की राह मुश्किल करने आ गया एंटी रोमियो स्क्वॉड, रिलीज हुआ 'होटल मिलन' का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्यार की राह मुश्किल करने आ गया एंटी रोमियो स्क्वॉड, रिलीज हुआ 'होटल मिलन' का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
hotel milan
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर कुणाल रॉय कपूर की फिल्म 'होटल मिलन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड पर बेस्ड यह फिल्म ऐसी है जिसे देखकर आपका भरपूर मनोरंजन होगा।
फिल्म दो बेरोजगारों की कहानी है जो एक होटल खोलते हैं जहां प्रेमी जोड़े आकर समय बिता सकते हैं लेकिन तभी एंट्री होती है एंटी रोमियो स्क्वॉड की और तब शुरू होती है फिल्म की कहानी। दो मिनट 10 सेकेंड के इस ट्रेलर में वो सब कुछ देखने को मिलता है, जिसकी एक मजेदार कॉमेडी फिल्म से हम उम्मीद करते हैं।
कुणाल रॉय कपूर के अलावा इस फिल्म में करिश्मा शर्मा, जिशान कादरी, जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा और जाकिर हुसैन भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। विशाल मिश्रा निर्देशित ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
यहां देखें फिल्म का मजेदार ट्रेलर

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन