फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hospital staff of Breach Candy Hospital Arrested For Secretly Filming Dharmendra And Deol Family Inside ICU

ICU में धर्मेंद्र का चोरी-छिपे वीडियो बनाना अस्पताल कर्मचारी को पड़ा भारी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 09:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Nov 2025 09:04 PM IST
सार

Dharmendra Viral Video From ICU: अभिनेता धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हैं। परिवार के सदस्य काफी मायूस नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को छुपकर रिकॉर्ड करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ मेंबर पर एक्शन हुआ है।

विज्ञापन
Hospital staff of Breach Candy Hospital Arrested For Secretly Filming Dharmendra And Deol Family Inside ICU
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों वेंटिलेटर पर हैं, उनके लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड तैयार किया गया है। इससे पहले वे कई दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे, जहां से कल बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस बीच बुधवार को अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो कथित तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहे उनके उपचार के दौरान का था। इस वीडियो को हॉस्पिटल के एक स्टाफ मेंबर ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे  गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


Dharmendra: सोशल मीडिया पर वायरल धर्मेंद्र का वीडियो; गंभीर दिखा अभिनेता का हाल, मायूस दिखे परिजन
विज्ञापन


गिरफ्तार हुआ चोरी-छिपे वीडियो बनाने वाला स्टाफ मेंबर
पुलिस ने पुष्टि की है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक कर्मचारी को निजता के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्मचारी ने आईसीयू के अंदर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके परिवार का एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में देओल परिवार के सदस्यों को देखा जा सकता है। वीडियो में धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं, जिनके आसपास परिवार के सदस्य खड़े हैं और भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजता के उल्लंघन का लगा आरोप
रिपोर्ट के अनुसार, आईसीयू के अंदर वीडियो बनाने वाले कर्मचारी की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि उस व्यक्ति ने बिना अनुमति के फुटेज को ऑनलाइन शेयर किया था, जिससे धर्मेंद्र व उनके परिवार की निजता व निजता के नियमों का उल्लंघन हुआ।

घर पर ही तैयार किया गया है धर्मेंद्र के लिए आईसीयू वार्ड
89 वर्षीय दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही उनका उपचार चला व कल 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता के लिए उनके जुहू स्थित घर पर ही आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है, जहां चार नर्स और एक डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed