फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh wraps up shooting for his documentary film produced by Oscar winning producer Guneet Monga

Honey Singh: हनी सिंह ने पूरी की अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग, रैपर ने निर्माता-निर्देशक का जताया आभार

Fri, 07 Jul 2023 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Jul 2023 10:12 AM IST
सार

डॉक्यू फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी खुद हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए एक क्रेजी यात्रा रही।

विज्ञापन
Honey Singh wraps up shooting for his documentary film produced by Oscar winning producer Guneet Monga
हनी सिंह-मोजेज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अपनी डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा बना रही हैं। फैंस भी अपने चहेते सिंगर की जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं और इस डॉक्यूमेंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए अब एक खुशखबरी है। इस डॉक्यू फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
डॉक्यू फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी खुद हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। उन्होंने अने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए निर्माता और निर्देशक मोजेज सिंह का आभार जाताया है। उन्होंने लिखा है, 'डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पूरी हो गई है! मेरे लिए यह एक क्रेजी इमोशनल राइड रही। इसके लिए मैं अपने निर्देशक मोजेज सिंह और प्रोड्ययूसर गुनीत मोंगा का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतने प्यार और भरोसे के साथ इसे बनाया। इसे शूट करते हुए करीब डेढ़ साल हो गया। अब फाइनली कुछ महीनों में यह रिलीज होने वाली है। मेरी जिंदगी को करीब से जानने के लिए तैयार रहिए। जय भोलेनाथ, सतनाम वाहेगुरू'।
विज्ञापन

Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ओटीटी पर होगी रिलीज
हनी सिंह ने निर्देशक मोजेज सिंह के साथ फोटो भी शेयर की है। आपको बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री के जरिए फैंस हनी सिंह की जिंदगी के अनजान पहलू से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही रैपर की जिंदगी में आए तमाम उतार-चढ़ावों को भी दिखाया जाएगा। हनी सिंह के पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काम ऐसे करो कि 600 करोड़ लोग आपकी डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए बेताब हो जाएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी जीवन यात्रा को देखने के लिए हम इंतजार कर रहे हैं।'
Neeyat Movie Review: महिला प्रधान फिल्मों के भविष्य पर विद्या ने लगाया कट्टा, अनु मेनन की औसत से कमतर फिल्म

टीजर को मिली थी अच्छी प्रतिक्रिया
बता दें कि गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट हो चुका है, जिसे यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। गौरतलब है कि हनी सिंह की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं। उनके गाने युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किए जाते हैं। हालांकि, हनी सिंह का विवादों से भी खूब नाता रहा है। अपने करियर की बुलंदी पर हनी सिंह अचानक गायब हो गए थे और फिर अचानक ही उन्होंने अपनी बीमारी का एलान करके सबको चौंका दिया। वह अवसाद से जूझ चुके हैं। इस तरह हनी सिंह के सक्सेस से लेकर ब्रेक और धमाकेदार वापसी की पूरी कहानी को ड्रॉक्यूमेंट्री में देखा जा सकेगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sikhya Entertainment (@sikhya)


Huma Qureshi: सिनेमा में मुस्लिमों संग भेदभाव के सवाल पर खुलकर बोलीं हुमा, कहा- मुझे भारत में रहते हुए कभी...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed