{"_id":"58be80684f1c1b6d43dc5043","slug":"honey-singh-will-perform-in-delhi-university-is-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह के बारे में उड़ गई अफवाह, हनी को कुछ पता ही नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनी सिंह के बारे में उड़ गई अफवाह, हनी को कुछ पता ही नहीं
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 07 Mar 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
हनी सिंह
जवां दिलों की धड़कन रहे यो-यो हनी सिंह इन दिनों लाइम लाइट से दूर हैं। पिछले एक साल से उनका कोई नया गाना भी रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में हनी सिंह को लेकर एक जबरदस्त अफवाह फैल गई है।
विज्ञापन
खबर है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में रैपर हनी सिंह परफॉर्मेंस देने आ रहे हैं। डीयू में कॉलेज फेस्ट होने वाला है। इसी के चलते हनी सिंह के आने की खबर उड़ी हुई है। इतना ही नहीं पूरे डीयू कैंपस में हनी सिंह के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
लेकिन ये खबर सिर्फ एक अफवाह हैं। डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के फेस्टिवल 2017 में हनी सिंह के परफॉर्म करने की खबर फैला दी गई। जब डीयू के छात्रसंघ को इसकी जानकारी लगी तो वह हैरान हो गए।
विज्ञापन
इस बारे में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रसंघ के अध्यक्ष भारतेंदु वर्मा ने कहा, 'कुछ अनजान लोग हमें फोन कर कह रहे हैं कि आपने हनी सिंह की परफॉर्मेस को लेकर आधिकारिक ऐलान क्यों नहीं किया। साथ ही हनी सिंह के शो के पास उपलब्ध कराने का भी आग्रह कर रहे हैं। हनी सिंह के कैंपस में आकर परफॉर्म करने की खबर झूठी है।'