फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh Talk About Shah Rukh Akshay kumar And Salman Khan Singer Said They Are My Guru And Godbrother

Honey Singh: हनी सिंह ने शाहरुख, सलमान, अक्षय को बताया गुरु और गॉडब्रदर, कहा- उनके साथ काम करना एक आशीर्वाद है

Mon, 17 Apr 2023 06:10 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 06:10 PM IST
सार

हनी सिंह ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार को अपना गुरु और गॉडब्रदर बताया है। 

विज्ञापन
Honey Singh Talk About Shah Rukh Akshay kumar And Salman Khan Singer Said They Are My Guru And Godbrother
शाहरुख खान-हनी सिंह-सलमान खान - फोटो : social media

विस्तार

हनी सिंह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर हैं। वह अक्सर ही अपने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, इन दिनों हनी सिंह अपने गाने 3.0 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। साथ ही इसको लेकर विवाद भी चल रहा है। हालांकि सिंगर इसको लेकर अपनी बात रख चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

Honey Singh Talk About Shah Rukh Akshay kumar And Salman Khan Singer Said They Are My Guru And Godbrother
हनी सिंह - फोटो : social media

सलमान और अक्षय ने हनी सिंह को दिया था मौका
दरअसल, हनी सिंह ने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। सिंगर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई भी दोस्त नहीं है, लेकिन उनके गुरु और गॉडब्रदर हैं। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्ड से बाहर थे और स्वस्थ नहीं थे, तब यह कलाकार उनके साथ खड़े रहे थे। उन्होंने खुलासा किया कि वह स्वतंत्र संगीत पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे और बॉलीवुड के लिए उत्सुक नहीं थे। हालांकि बीते साल अक्षय कुमार ने कहा था कि वह उन्हें अपनी अगली फिल्म सेल्फी में काम करते हुए देखना चाहते हैं। यहां तक कि सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान में उन्हें छोटा सा रैप करने का मौका दिया था। सुपरस्टार ने उन्हें हैदराबाद बुलाया और उन्हें परफॉर्म करने का मौका दिया।

Akshara Singh: अक्षरा सिंह को मिला बी प्राक के साथ बड़ा मौका, इस म्यूजिक वीडियो में जल्द आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Singh Talk About Shah Rukh Akshay kumar And Salman Khan Singer Said They Are My Guru And Godbrother
हनी सिंह - फोटो : social media

शाहरुख खान ने हनी सिंह को दी थी यह सलाह
हनी सिंह ने कहा कि वह एक समझदार इंसान हैं और कहा कि उनके साथ काम करना एक आशीर्वाद की तरह है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग उनसे ज्यादा प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें भगवान ने तोहफा दिया है। साथ ही रैपर ने शाहरुख खान से मिली सलाह को याद करते हुए कहा कि सुपरस्टार ने उन्हें न केवल पूरे दिल से नहीं बल्कि दिमाग से भी काम करने की सलाह दी थी। 

Umesh Shukla: निर्देशक उमेश शुक्ला ने किया अपनी अगली फिल्म का एलान, जानें किसपर होगी आधारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed