फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh submits voice samples to Nagpur cops in 2015 obscenity case

Honey Singh: हनी सिंह ने नागपुर पुलिस को दिए अपनी आवाज के नमूने, सिंगर पर अश्लील गाना गाने व अपलोड करने का है आरोप

Sun, 13 Feb 2022 09:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Feb 2022 09:59 PM IST
सार

कोर्ट ने हनी सिंह को इंटरनेट पर अश्लील गाना गाने और अपलोड करने के मामले में दर्ज एक मामले के संबंध में अपनी आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने का निर्देश दिया था, जिसके लिए हनी सिंह आज नागपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

विज्ञापन
Honey Singh submits voice samples to Nagpur cops in 2015 obscenity case
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर गायक हनी सिंह अश्लील गीत को गाने के आरोप में फंसे हुए हैं, जिस वजह से महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने हनी सिंह को अपनी आवाज का नमूना पेश करने का आदेश दिया था। इसी वजह से हनी सिंह रविवार को नागपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पर हनी सिंह ने अपनी आवाज का नमूना रिकॉर्ड करवाया। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली थी। जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन हनी सिंह देरी से पुलिस स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने कहा कि आनंदपाल सिंह जब्बल ने हनी सिंह के गानों पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। हनी सिंह के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 293 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

 
इसके आगे आधिकारी ने बताया, ‘इस मामले में हनी सिंह को साल 2015 में जमानत मिल गई थी। जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था। हनी सिंह की आवाज के नमूने लेने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के तकनीशियन को बुलाया गया था। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग कोतवाली पुलिस स्टेशन में हुई थी क्योंकि हनी सिंह की उपस्थिति की खबर मिलने पर पंचपौली पुलिस स्टेशन के आस पास फैंस की भारी भीड़ होने का अनुमान था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारी ने ये भी कहा, ‘हनी सिंह दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पर उनकी आवाज के नमूने को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed