फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   honey sing new song makhna released today

हनी सिंह का नया गाना 'मखना' लांच, यो यो को पहचानना हो रहा मुश्किल

Fri, 21 Dec 2018 09:08 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 21 Dec 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
honey sing new song makhna released today
honey singh

जीवन चलने का नाम चलते रहो सुबह ओ शाम और अगर आप भी सुबह या शाम लंबी सैर पर जाते हैं या जॉगिंग करते हैं तो आ गया है सीजन का एक बेहतरीन गाना मखना। यो यो हनी सिंह का नया गाना कमाल धमाल और बवाल सब एक साथ है।

विज्ञापन


यो यो हनी सिंह का देश दुनिया में बहुत फैन्स हैं। हनी सिंह के गाने सुने भी जाते हैं और उससे ज्यादा देखे भी जाते हैं। तो देखने के लिहाज से हनी सिंह बहुत मोटे हो गए हैं। थोड़ा तरक्की इसी रफ्तार से रही तो पुराने वाले अदनान सामी को कंपटीशन दे सकते हैं।

विज्ञापन

honey sing new song makhna released today
honey singh

और सुनने के लिहाल से कहें तो इस सिंगर में अभी बहुत जान बाकी है। मखना यो यो हनीं सिंह का परफेक्ट रिटर्न सॉन्ग है। वही मस्ती वही शोखी और वही शरारतें।

मखना गाने में वैसे तो दही मथती दादी भी दिखाई देती हैं लेकिन इस गाने की कामयाबी के लिए जिस एक चीज को सबसे ज्यादा क्रेडिट मिल सकता है तो वह है इस गाने के लिए गायकों साजिंदों और टेक्नीशियनों के बीच चला मंथन। पूरा गाना टीमवर्क की मेहनत है। ये दिखता भी है और समझ भी आता है। रैप के बोल ही यो यो हनीं सिंह के गानों की यूएसपी होते हैं और मखना में यो यो हनीं सिंह एक सीढ़ी ऊपर ही चढ़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed