फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   holiday in office for Rajnikanth new film Kbali

रजनीकांत की 'कबाली' का जलवा, रिलीज से पहले ही कमाए 200 करोड़

Thu, 21 Jul 2016 07:58 AM IST
रवि बुले /अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले /अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 21 Jul 2016 07:58 AM IST
विज्ञापन
holiday in office for Rajnikanth new film Kbali
रजनीकांत

रजनीकांत का स्टार पावर आप उनकी आने वाली फिल्म कबाली के इंटरनेट पर फैन्स द्वारा तैयार एक पोस्टर पर लिखी पंक्तियों से समझ सकते हैं। पोस्टर पर ऊपर लिखा है : सलमान खान अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करते हैं क्योंकि तब छुट्टी होती है।

विज्ञापन


फिर थलाइवा यानी सुपर बॉस की तस्वीर नीचे दर्ज है : रजनीकांत अपनी फिल्म जिस दिन रिलीज करते हैं उस दिन छुट्टी हो जाती है। शुक्रवार को सुपर सितारे रजनीकांत की कबाली रिलीज हो रही है और साउथ के तमाम सिनेमा घर पूरे हफ्ते के लिए एडवांस में फुल हैं।
विज्ञापन


22 जुलाई को तमिलनाडु में कुछ निजी कंपनियों ने छुट्टी भी घोषित कर दी है, जिससे कर्मचारी फिल्म देख सकें। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने इस दिन को ‘कबाली डे’ घोषित करके उस दिन कोई शूटिंग न रखने का फैसला किया है। राज्य में चारों तरफ त्योहार जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 वर्षीय रजनीकांत इस फिल्म में एक एंटी-हीरो अंडरवर्ल्ड डॉन बने हैं। राधिका आप्टे उनकी प्रेमिका के रोल में हैं। ट्रेड के जानकारों के अनुसार 160 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म रिलीज से पहले 200 करोड़ रुपये अपनी जेब में डाल चुकी है।

यह धन उसे सेटेलाइट और संगीत अधिकार बेच कर मिला है। विश्व भर में फिल्म 10 हजार थियेटरों में रिलीज हो रही है। जिसमें से 1200 थियेटर उत्तर और मध्य भारत के हैं। साउथ के हर थियेटर में फिल्म लगेगी। बॉलीवुड के विश्लेषकों की नजर इस पर है कि कबाली की रिलीज से क्या सलमान खान स्टारर सुल्तान की सफलता का रथ रुक जाएगा?

रजनीकांत की पिछली दो फिल्में कोचादियां और लिंगा टिकट खिड़की पर नाकाम थीं। मगर बॉलीवुड ट्रेड विशेषज्ञ कोमल नाहटा कहते हैं, ‘रजनीकांत के फैन बेस पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म चली या नहीं। मुंबई हो या उत्तर भारत, भले ही यहां फिल्म का प्रमोशन नहीं है, परंतु मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्म शानदार बिजनेस करेगी। ट्रेलर में रजनीकांत का किरदार दमदार दिख रहा है।’

अमेरिका में दो घंटे में 400 थियेटर एडवांस बुक

holiday in office for Rajnikanth new film Kbali

कबाली के क्रेज का विदेश में भी यह हाल है कि अमेरिका के 400 थियेटरों में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दो घंटे में सारे टिकट बिक गए। तमिलनाडु में, जहां टिकटों के दाम सरकार और इंडस्ट्री द्वारा नियंत्रित रखे गए हैं कबाली के टिकट एडवांस में 500 से 1000 रुपये तक बिके। दक्षिण में अनेक थियेटरों में हाउस फुल के बोर्ड अभी से लगे हैं।

वहां के ऑटो रिक्शा कबाली के आर्टवर्क से रंगे हैं। इसके लिए ड्राइवरों ने ऑटो पर हजारों रुपये खर्च कर डाले हैं। रेडियो पर सिर्फ रजनीकांत की बातें हैं। बच्चों-बड़ों के टी-शर्ट, स्टेशनरी से लेकर तमाम खिलौनों पर कबाली की छाप है।

लोग अपने शरीर पर कबाली के टैटू बनवा रहे हैं। तमिलनाडु के कई होटलों में कबाली और रजनीकांत के नाम पर स्पेशल मेन्यू और कई विशेष डिश तैयार हैं। प्रदेश भर के अनेक फोटो स्टूडियोज में ‘कबाली लुक’ वाले फोटो खिंचाने की सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं और सेल्फी के इस दौर में फोटोग्राफरों का बिजनेस फिर चल पड़ा है।

बॉलीवुड में भले ही कबाली के साथ इरफान खान स्टारर मदारी रिलीज हो रही है मगर साउथ की मजबूत कन्नड़ इंडस्ट्री 22 को कोई फिल्म रिलीज नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed