हिट एंड रन मामले में सलमान पर बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन केस में फंसे अभिनेता सलमान खान नए-नए पेंच में उलझते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि जांच के लिया गया उनका ब्लड सैंपल कम हो गया था।
सलमान के खून के नमूने की जांच करने वाले लैब टेक्निशियन बाला शंकर ने कोर्ट में यह गवाही दी है। गवाह ने कोर्ट को बताया कि 6 मिलीलीटर ब्लड के सैंपल लिए गए थे, लेकिन सैंपल 4 मिलीलीटर ही रह गया था।
सलमान पर 28 सितंबर 2002 में अत्यधिक शराब पीकर अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर कार से फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलने का आरोप है। इस घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में सलमान खान पर गौरइरादतन हत्या का मामला चल रहा है।
कहा, सलमान के खून का नमूना ही कम हो गया था
बृहस्पतिवार को जिरह के दौरान सलमान खान के वकील श्रीकांत शिवडे ने गवाह से इसकी वजह जानना चाहा, लेकिन वह सैंपल कम होने का कारण नहीं बता सका। इसके चलते शुक्रवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी।
तीन साल पहले बाला शंकर ने कोर्ट को बताया था कि सलमान खान के 100 मिलीलीटर रक्त के नमूने की जांच में 62 मिलीग्राम इथिल अल्कोहल पाया गया था। लैब टेक्निशियन ने यह भी कहा था कि 45 मिलीग्राम अल्कोहल की मात्रा मेडिसिन आदि से भी बढ़ सकती है।
गवाह ने कोर्ट को यह भी बताया कि जिस बोतल में सलमान खान के रक्त का नमूना लिया गया था उस पर सलमान खान लिखा गया था न कि सलमान सलीम खान, जबकि पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि ब्लड सैंपल पर सलमान सलीम खान लिखा हुआ था।