{"_id":"5f6501e51143b93183490717","slug":"hindi-hain-hum-bollywood-actor-ranganathan-madhavan-want-to-promote-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: तमिल परिवार में जन्मे आर माधवन को इसलिए सीखनी पड़ी हिंदी, बोले- 'अब मैं इस भाषा को बढ़ावा दूंगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#हिंदीहैंहम: तमिल परिवार में जन्मे आर माधवन को इसलिए सीखनी पड़ी हिंदी, बोले- 'अब मैं इस भाषा को बढ़ावा दूंगा'
Sat, 19 Sep 2020 12:22 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
आर माधवन
- फोटो : instagram/actormaddy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत चर्चित फिल्म अभिनेता रंगनाथन माधवन (आर माधवन) ने अमर उजाला के साथ अपने विचार साझा किए। आर माधवन ने बताया कि एक तमिल परिवार में जन्म लेने के बाद उन्हें क्यों हिंदी सीखनी पड़ी और हिंदी उनकी जिंदगी की एक बेहद जरूरी भाषा बन कैसे बन गई?
विज्ञापन
आर माधवन ने बताया कि उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ था। वो जिस अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ते थे वहां हिंदी बोलने पर जुर्माना लिया जाता था। उन्होंने कहा कि जब आप किसी बच्चे को इस बात के लिए डरा देते हैं कि अगर वो हिंदी बोलेगा तो उसे सजा दी जाएगी तो बच्चा भाषा के साथ जुड़ नहीं पाता। उसे लगता है कि अंग्रेजी से ही उसकी तरक्की होगी। माधवन कहते हैं कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हमें बच्चों के मन से ये डर निकालना होगा।
विज्ञापन
माधवन ने कहा कि जमशेदपुर में पैदा होने के वजह से उन्हें हिंदी सीखनी पड़ी और इसका फायदा उन्हें ये हुआ कि हिंदी और तमिल भाषा में वो फिल्में कर पाए। माधवन इस बात को मानते हैं कि उन्होंने अभी तक हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं किया इस बात का उन्हें अफसोस है। माधवन कहते हैं कि अब वो हिंदी को बढ़ावा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
माधवन ने सवाल उठाया कि हमें पहले ये देखना होगा कि हम हिंदी भाषा को बढ़ावा क्यों दें और इससे हमारी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? माधवन ने कहा कि हमें सबसे पहले ये देखना होगा कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं फैलीं कैसे और उनके पीछे क्या वजह रही?
माधवन कहते हैं कि स्मार्टफोन होने की वजह से अब लोग खासकर युवा हिंदी का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भी इसी वजह से हिंदी सीख पाया। माधवन ने बताया कि स्मार्टफोन के जरिए आजकल सब कुछ हिंदी में टाइप हो जाता है और इस तरह से वो अपने नौकरों को भी हिंदी में मैसेज भेज पाते हैं, जो अंग्रेजी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि यही वजह कि मेरे घर के लोग भी अब हिंदी को सही तरह से सीखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सही तरह से संवाद कर पाएं और अपने विचारों को प्रकट कर पाएं।
'रंगीला' ही नहीं इन फिल्मों से भी उर्मिला मातोंडकर ने लूटी वाहवाही, एक-एक किरदार अपने आप में है खास