फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   High Expectations from Sushant Singh for Dhoni Biopic 'Dhoni: untold story'

सुशांत को नसीहत, 'बेटा, धोनी के रोल की इज्जत रख लेना'

Sun, 09 Aug 2015 09:09 AM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
High Expectations from Sushant Singh for Dhoni Biopic 'Dhoni: untold story'

प्रशंसक भी कमाल के होते हैं। वह अपने हीरो को किसी स्तर पर कम नहीं देखना चाहते। हाल में ऐसी एक परिस्थिति का सामना ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत को करना पड़ा। सब जानते हैं कि वह टीम इंडिया के कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभ रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों सुशांत को एक पांच सितारा होटल में धोनी का उम्रदराज फैन मिल गया, जो कि व्हील चेयर पर था। जब इस फैन ने सुशांत को देखा तो वह उनके पास पहुंच गया और बोला, 'बेटा, धोनी के रोल की इज्जत रख लेना।' सुशांत अवाक रह गए और कुछ न कह सके।
विज्ञापन


माना ये जा रहा है कि धोनी का ये उम्रदराज फैन सुशांत की पिछले दिनों के प्रदर्शन से खुश नहीं है, इसीलिए उसने सुशांत को इस तरह की बात कही।

सुशांत को हैं अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें

High Expectations from Sushant Singh for Dhoni Biopic 'Dhoni: untold story'

उल्लेखनीय है कि पिछली फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में सुशांत नहीं जमे थे और फिल्म फ्लॉप हो गई थी। सुशांत की शुद्ध देसी रोमांस का भी टिकट खिड़की पर बुरा हाल हुआ था। पीके में वह थे जरूर, परंतु वह अति साधारण रोल था।

'धोनीः अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्मी पंडितों का कहना है कि ये फिल्म ही सुशांत के करियर को तय करेगी। इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 22 अक्टूबर बताई गई थी। लेकिन फिल्म की हीरोइन का नाम ही अभी फाइनल नहीं है।

फिल्म की शूटिंग को लेकर अब खबर है, कि इस महीने की 23 तारीख से शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म में सुशांत सिंह धोनी के किरदार में दिखेंगे जबकि संगीता बिजलानी के नाम को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed