फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hera Pheri 3 Paresh Rawal reaction on Akshay Kumar not being part of the film replaced by Kartik Aaryan

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के नहीं होने पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

Sat, 19 Nov 2022 03:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Nov 2022 03:31 PM IST
सार

'हेरी फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री पर परेश रावल ने अपना बयान दिया है। अभिनेता ने ही ट्वीट पर कार्तिक के फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
Hera Pheri  3 Paresh Rawal reaction on Akshay Kumar not being part of the film replaced by Kartik Aaryan
हेरी फेरी 3 में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों 'हेरा फेरी 3' में काम न करने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार फिल्म न करने के पीछे की अपनी वजह भी बता चुके हैं, लेकिन उनके इस फैसले से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, सुनील शेट्टी भी अक्षय के इस फैसले से दंग रह गए हैं और उन्होंने निर्देशकों के साथ बैठकर बात करने का फैसला किया है। अब 'हेरा फेरी' में बाबू राव का किरदार निभा चुके परेश रावल ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है।

विज्ञापन

परेश रावल ने किया था कन्फर्म 
दरअसल, परेश रावल से सोशल मीडिया पर एक फैन के ‘हेरा फेरी 3’ में कार्तिक आर्यन की एंट्री को लेकर सवाल पूछा था, जिसके बाद उन्होंने यह कन्फर्म किया कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा होंगे। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई कि कार्तिक आर्यन ने 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है।

Indira Gandhi : इंदिरा गांधी पर आधारित इन फिल्मों पर मचा था बवाल, कई सीन्स पर चली थी सेंसर बोर्ड की कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ने मांगी थी फैंस से माफी
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि निर्देशकों से उनकी सोच अलग है। इसी वजह से उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया है। इंटरव्यू के दौरान ही अक्षय ने फैंस से माफी भी मांगी है। अभिनेता ने कहा था, ‘हेरा फेरी मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है और यह मेरे दिल के करीब है। लेकिन मुझे इसे छोड़ना पड़ रहा है क्योंकि मैं स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले से संतुष्ट नहीं हूं।’

Sushmita Sen: सुष्मिता के जन्मदिन पर बेटी रेनी ने शेयर किया भावुक पोस्ट, लिखा- मैं बहुत खुशकिस्मत हूं...

विज्ञापन

परेश रावल ने कही यह बात
वहीं, अब एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि वह एक्टर्स के क्रिएटिव डिसीजन्स से खुद को पीछे रखते हैं, क्योंकि यह पूरी तरह निर्देशकों का फैसला होता है। फिल्म में दर्शकों को क्या चाहिए यह निर्देशकों का निर्णय होता है। उन्होंने कहा, 'फिल्म में वे किसे वापस लाना चाहते हैं यह पूरी तरह प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर के ऊपर निर्भर करता है। मैं इस बारे में नहीं सोचता हूं, केवल अपने क्राफ्ट पर फोकस करने पर यकीन रखता हूं। फिल्म में कौन है कौन नहीं, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।'

Drishyam 1 vs Drishyam 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 का तहलका, ओपनिंग डे पर कर डाली पार्ट 1 से डबल कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed