Hema Malini: 'आजकल जो पिक्चर बनाते हैं, मैं उसमें फिट नहीं बैठ सकती', अभिनय में वापसी पर बोलीं हेमा मालिनी
Hema Malini Comeback In Acting: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। अब वे राजनीति में सक्रिय हैं। अभिनय में कमबैक पर उनका क्या कहना है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमा मालिनी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती दोनों से दर्शकों का दिल जाती है। 'ड्रीम गर्ल' ने कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है। फिलहाल में राजनीति में सक्रिय हैं। वे उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने को उत्साहित हैं। इस बारे में हेमा मालिनी क्या सोचती हैं? जानते हैं...
वापसी को लेकर क्या कहा?
हेमा मालिनी ने अभिनय की दुनिया में वापसी को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हाल ही में अभिनेत्री से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया, 'आजकल जो पिक्चर बनाते हैं, मैं उसमें फिट नहीं होती। मैं जिसमें फिट हो सकूं, वैसी फिल्म अलग से बनानी होगी'।
क्या बोलीं बेटी एशा देओल?
इस बारे में उनकी बेटी एशा से भी पूछा गया कि क्या आपने उन्हें राजी किया है कमबैक को लेकर? इस पर एशा ने भी यह कहा कि राजी तो हैं, लेकिन फिल्म वैसी होनी चाहिए, जो उनके हिसाब की हो। हेमा मालिनी की चर्चित फिल्में शोले, सत्ते पे सत्ता, सीता और गीता, कसौटी, त्रिशूल, महबूबा, बागबान हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Babil: भारत के लिए ऑस्कर जीतना चाहते हैं इरफान खान के बेटे बाबिल, बताया डेब्यू से पहले किस बात का था डर
राजनीतिक करियर में जीत की हैट्रिक
साल 2020 में आई 'शिमला मिर्जी' में हेमा मालिनी को आखिरी बार देखा गया। इसमें राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए। राजनीतिक करियर की बात करें तो हेमा मालिनी भाजपा सांसद हैं। मथुरा संसदीय सीट से उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है। एशा देओल के काम की बात करें तो उन्हें बीते दिनों 'तुमको मेरी कसम' में देखा गया। इस फिल्म से उन्होंने कमबैक किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: किरदार में उतरने के लिए इमरान हाशमी करते हैं मेहनत, कभी की बॉडी बिल्डिंग, तो कभी सीखा क्रिकेट