फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hearing against kangana ranaut will be held soon javed akhtars petition accepted in the court

Kangna Ranaut: फिर बढ़ीं कंगना की मुश्किलें...मानहानि को लेकर जावेद अख्तर की याचिका मंजूर, जल्द होगी सुनवाई

Sun, 05 Mar 2023 03:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 05 Mar 2023 03:15 PM IST
सार

मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के एक बयान को लेकर उनपर मानहानि का केस दायर करवाया था। इस मामले में मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जावेद अख्तर की पेश की गई याचिका को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Hearing against kangana ranaut will be held soon javed akhtars petition accepted in the court
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर पेश करती हैं। हालांकि अपने बयानों के चलते कंगना अक्सर विवादों में घिरी हुई नजर आती हैं। उनकी बातें कई दफा उन्हीं पर भारी पड़ जाती हैं। कुछ वक्त पहले मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के एक बयान को लेकर उनपर मानहानि का केस किया था। लंबे वक्त से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। अब पिछले दिनों जावेद अख्तर ने इस केस पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जो मंजूर हो गई है।

विज्ञापन

अदालत अब इस मामले की सुनवाई आने वाली 23 मार्च को करेगी। मजिस्ट्रेट अदालत ने आखिरी बार 23 नवंबर, 2022 को इस मामले पर सुनवाई की थी। जिसमें अगली सुनवाई के लिए 19 अप्रैल, 2023 की तारीख दी गई थी। 5 महीने बाद की तारीख पाने के बाद जावेद अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने कहा था कि, शिकायतकर्ता एक वरिष्ठ नागरिक है, यह न्याय के हित में होगा कि मामले की सुनवाई जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hearing against kangana ranaut will be held soon javed akhtars petition accepted in the court
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं इस मामले पर कंगना रनौत की ओर से पेश वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि, दो मामले हैं जिन्हें एक साथ जोड़ दिया गया है। कंगना के खिलाफ अख्तर की शिकायत के साथ, दिग्गज गीतकार के खिलाफ अभिनेत्री की अपनी शिकायत भी सुनी जानी है। कंगना के वकील ने आगे कहा कि, आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 311 के तहत कंगना के आवेदन पर अभी फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन

अगर बात करें पूरे मामले की तो जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 2020 में उन्होंने एक टेलीविजन चैनल पर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी। वहीं दूसरी तरफ कंगना ने कहा था कि अख्तर का उनके और अभिनेता ऋतिक रोशन के बीच कोई हस्तक्षेप नहीं था। एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर पर इलजाम लगाते हुए कहा कि, जावेद अख्तर ने मार्च 2016 में एक बैठक बुलाई थी जहां उन्होंने उन्हें डराने की कोशिश की थी। साल 2016 में कंगना ने उस मामले को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई की थी।

यह भी पढ़ें: आप सनी देओल जैसे लगते हैं...'गदर 2' के अभिनेता से बोला किसान, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed