फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   'Hawkeye': Jeremy Renner series coming to Disney plus hotstar in November

Marvel Studios: दर्शकों का इंतजार खत्म, सामने आई मार्वल स्टूडियो की वेब सीरीज 'हॉकआई' की रिलीज डेट, जानें कब और कहां देखें

Thu, 29 Jul 2021 11:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 11:29 PM IST
सार

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में दिलचस्पी रखने वाले इनके करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के लिए ये साल बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। दरअसल, वेब सीरीज हॉकआई (Hawkeye) की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
'Hawkeye': Jeremy Renner series coming to Disney plus hotstar in November
हॉकआई - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में दिलचस्पी रखने वाले इनके करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के लिए ये साल बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। दरअसल, वेब सीरीज हॉकआई (Hawkeye) की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। मार्वेल स्टूडियोज की सीरीज 'हॉकआई' 24 नवंबर को रिलीज होगी। इस सीरीज में हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर अपने किरदार को दोबारा निभाते नजर आएंगे। हबकी उनके साथ एक्ट्रेस केट बिशप भी होंगी। इसके अलावा इस सीरीज में वेरा फ़ार्मिगा, टोनी डाल्टन, जहान मैकक्लेरन, ब्रायन डी'आर्सी जेम्स भी नजर आएंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्वल का हॉकआई शो 24 नवंबर को डिज्नी प्लस पर शुरू होगा। इसके एलान के साथ ही एक फोटो भी साझा की है। बता दें कि अभिनेता जेरेमी रेनर मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में हॉकआई (क्लिंट बार्टन) की भूमिका निभाते रहे हैं। अभिनेता जेरेमी फिल्म थॉर में कैमियो करने के बाद रेनर द अवेंजर्स, अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर में हॉकआई का अभिनय कर चुके हैं। 

बता दें कि जेरेमी रेनर हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने अपडेट और तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। उनके प्रशंसक भी उनकी नई फिल्मों और पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जेरेमी रेनर ने बड़ी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। द हर्ट लॉकर में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार और द टाउन में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed