Yashoda Twitter Review: 'यशोदा' में दिखा सामंथा के अभिनय का जलवा, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
साउथ सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों ने फिल्म को हाथों हाथ लिया और अभिनेत्री सामंथा की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। यह एक साइंस थ्रिलर फिल्म है जो कि सरोगेसी से जुड़े अत्याचारों पर आधारित है। ट्वीटर पर फिल्म को लेकर ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई है। फैंस सामंथा की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
ट्विटर पर सामंथा के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'यह सामंथा का अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन है, यशोदा एक छोटी लेकिन प्यारी फिल्म है जो कि पूरी तरह ट्विस्ट और टर्नस से भरी पड़ी है'। वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीटर पर लिखा- 'वाह, क्या शानदार फिल्म है, सामंथा तुमने फिल्म में गजब का काम किया है'।
यह भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बेटे जय और बेटी जिया का मनाया पहला बर्थडे, शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट
#Yashoda wow what a moive 💥@Samanthaprabhu2 nailed it 🥰
— Ashish (@ThalaAshish17) November 11, 2022
Stunninggggg performanceee Sam @Samanthaprabhu2 💥💪
— DhanusH SaravanA :) (@DhanuSaravanaa) November 11, 2022
Another B L O C K B U S T E R #Yashoda #YashodaFromToday
ट्विटर पर फैंस सामंथा और उनकी फिल्म यशोदा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म देखने के दौरान ही ट्वीट किया और लिखा कि 'अभी इंटरवल हो गया है, पहला हाफ बेहद रुचिकर था। फिल्म के पहले भाग में गजब का सस्पेंस है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'यशोदा फिल्म बेहद शानदार तरीके से बनाई गई इमोशनल थ्रिलर फिल्म है, कहानी में धड़कन रोक देने वाले ट्विस्ट हैं। जो कि आपको रोमांचित कर देते हैं'।
यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: कोर्ट थोड़ी देर में सुनाएगी जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या जाएंगी जेल या मिलेगी बेल?
Interval now. First half of #Yashoda is interesting!
— idlebrain jeevi (@idlebrainjeevi) November 11, 2022
Suspense part works! 👍
#Yashoda is well-made engaging emotional thriller with intriguing twists and turns . @Samanthaprabhu2 is terrific with flawless performance .
— anudeep dasari (@Anudeep_Dasaris) November 11, 2022
आपको बता दें कि यशोदा फिल्म को हरी-हरीश की जोड़ी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह इस जोड़ी की पहली टॉलिवुड फिल्म है। यशोदा में सामंथा के साथ-साथ उन्नी मुकुंदन, वरलक्ष्मी, सरथकुमार, और मुरली शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Vir Das: बेंगलुरु में शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन वीर दास को मिला कोलकाता से न्यौता, TMC सांसद ने कही यह बात