फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hanuman Release Date: South star Teja Sajja film will release on 12 may world wide in 11 different languages

Hanuman: सिनेमाघरों में दंगल मचाने को तैयार 'हनुमान', इस दिन 11 भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 09 Jan 2023 09:42 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 09 Jan 2023 09:42 PM IST
सार

अभिनेता तेजा सज्जा की अपकमिंग फिल्म 'हनुमान' के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हर कोई इस फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स की तारीफें करते हुए नहीं थक रहा था। और अब एक लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए खुशखबरी आई है। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। ये फिल्म दुनियाभर में 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Hanuman Release Date: South star Teja Sajja film will release on 12 may world wide in 11 different languages
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू सिनेमा के मशहूर निर्देशक प्रशांत वर्मा की अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। पिछले काफी लंबे समय से वे अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। टीजर के रिलीज होने के बाद से ही लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म भारत, अमेरिका, चाइना, जापान, यूके समेत दुनियाभर के सिनेमाघरों में 12 मई 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर दी।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म की  कहानी भी लिखी है। वहीं इस फिल्म को निरंजन रेड्डी द्वारा प्राइम शो एंटरटेनमेंट बैनर के तले प्रोड्यूस किया गया है। तो वहीं, फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वारालक्ष्मी सरत कुमार, विनय राय, राज दीपक शेट्टी, वेनेला किशोर और गेटअप श्रीनु जैसे कई सितारे अहम किरदार में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बात करें फिल्म की कहानी की तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हनु-मान’ मुख्य रूप से 'अंजनाद्री' नामक एक काल्पनिक स्थान पर आधारित है। बता दें कि हिन्दू धर्म में मान्यता है कि हनुमान अजर-अमर हैं। ऐसे में अभिनेता तेजा सज्जा हनुमान के आशीर्वाद के साथ ही साथ उनकी शक्तियों को प्राप्त करता है और अंजनाद्री के लिए लड़ता है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की नई पारी की हुई शुरुआत, 'शहजादा' में अभिनय के साथ आजमाएंगे प्रोडक्शन में हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed