फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta talks about Pratik Gandhi cameo in Scoop web series says he have my lucky mascot somewhere

Hansal Mehta: 'वह मेरे लिए काफी भाग्यशाली रहा', हंसल मेहता ने स्कूप में की प्रतीक गांधी के कैमियो की तारीफ

Mon, 05 Jun 2023 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Jun 2023 12:54 PM IST
सार

जिग्ना वोरा की जीवनी पर आधारित किताब ‘बिहाइंड द बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन’, ‘स्कूप’ हंसल मेहता और थप्पड़ के सह-लेखक मृण्मयी लागू द्वारा बनाई गई है। अब हंसल मेहता ने प्रतीक गांधी के कैमियो पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Hansal Mehta talks about Pratik Gandhi cameo in Scoop web series says he have my lucky mascot somewhere
स्कूप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मकार हंसल मेहता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘स्कूप’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। निर्माता का कहना है कि उनकी इस सीरीज में स्टार को बोर्ड पर लाने के लिए उन पर कोई दबाव नहीं था। जिग्ना वोरा की जीवनी पर आधारित किताब ‘बिहाइंड द बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन’, ‘स्कूप’ हंसल मेहता और थप्पड़ के सह-लेखक मृण्मयी लागू द्वारा बनाई गई है। अब हंसल मेहता ने प्रतीक गांधी के कैमियो पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन

हंसल सीरीज ‘स्कूप’ को लेकर चर्चा में हैं
पिछले दिनों हंसल ने वेब सीरीज ‘स्कूप’ में किसी बड़े स्टार को कास्ट करने के बारे में अपनी राय देते हुए था कि मुझे कास्टिंग में उतना ही मजा आता है, जितना शूटिंग में आता है। फिल्म मेकर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम पसंद के बारे में लड़े। करिश्मा या हरमन। ऐसा कोई दबाव नहीं था। स्कैम के काम करने का एक कारण यह था कि हमने एक ऐसे अभिनेता को लिया जिसे कोई नहीं जानता था। तो यह किरदार निभाने वाले से बड़ा हो गया। 

Ajmer 92: रिलीज से पहले विवाद में आई 'अजमेर 92' , इस मुस्लिम संगठन ने उठाई फिल्म को बैन करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

हंसल ने प्रतीक गांधी की तारीफ की
अब हंसल ने अपनी वेब सीरीज में प्रतीक गांधी की अहमियत और उनको कास्ट करने के किस्सों को साझा करते हुए कहा, 'हम कांदिवली (मुंबई) में एक लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे, जो जागृति के मामा की दुकान है। मैंने पीछे वाली गली में रहने वाले प्रतीक को आने के लिए बुलाया।” प्रतीक ने मेरे पास पहुंचने में कोई समय नहीं गंवाया। हंसल ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा, ''वह साइकिल चलाकर लोकेशन पर आया था। हमने बात की। अचानक से मैंने उससे पूछा कि क्या वह एक छोटा पासिंग शॉट करेगा। वह बिना पलक झपकाए राजी हो गया। 

SatyaPrem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कार्तिक-कियारा की केमिस्ट्री ने उड़ाए फैंस के होश

विज्ञापन

सीरीज ने प्रतीक के कैमियो को सराहा
फिल्ममेकर से जब यह पूछा गया कि ‘स्कूप’ में प्रतीक को कहां देखा गया है तो हंसल कहते हैं, वह उस दृश्य में है जहां मामा ( देवेन भोजानी ) एपिसोड 6 में पर्चे बांट रहे हैं। आपको बता दें कि हंसल की वेब सीरीज स्कूप में करिश्मा तन्ना, मोहम्मद जीशान अय्यूब, हरमन बवेजा और प्रोसेनजीत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed